फ़ॉलोअर



यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, अगस्त 28, 2021

'तुम दुर्वा की मुलायम सी उम्मीद लिख देना'(चर्चा अंक- 4170)

सादर अभिवादन। 

शनिवासरीय प्रस्तुति में आपका स्वागत है। 

दूर्वा अर्थात दूब।  एक ऐसी घास जो धरती की सतह पर रेंगती हुई बढ़ती रहती है। आँधी-तूफ़ान ग़ुरूर में खड़े विशाल वृक्षों को धरासाई कर देते हैं लेकिन दूर्वा जो ज़मीन से जुड़कर चलती और बढ़ती है उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाते।  दूर्वा हमें विनम्रता के भाव विकसित करने की प्रेरणा देती है।  यही दूर्वा पूजा में अपना स्थान पा जाती है क्योंकि इसकी प्रकृति में सिर्फ़ औरों का कल्याण है। 

-अनीता सैनी 'दीप्ति'

आइए पढ़ते हैं आज की पसंदीदा रचनाएँ-

--

मैं कोई सिंदूरी दिन लिखूं
तुम सांझ लिख देना
मैं कोई सवेरा खिलूं
तुम उल्लास लिख देना
मैं कोई मौसम लिखूं
तुम बयार लिख देना

तुम तो किसी और आंगन में

तुलसी,मनीप्लान्ट, 

पीपल,बरगद

सब कुछ हो…

हम तो बस उस 

पुराने वादे के साथ

निर्वात में जी रहे हैं

--

अस्तित्व, हमारा भी था कुछ

अस्तित्व हमारा भी था कुछ
पर ख़ुद ही दाँव गँवा बैठे,
इक पूनम की अभिलाषा में
सूरज से नैन लड़ा बैठे।
--

मन के पाखी: बौद्धिक आचरण 

 बर्बरता के शिकार
रक्तरंजित,क्षत-विक्षत देह,
गिरते-पडते,भागते-कूदते
दहशत के मारे
आत्महत्या करने को आमादा
लोगों की
तस्वीरों के भीतर की
सच की कल्पना
भीतर तक झकझोर रही है।
मथुरा में जन्मे थे कृष्ण
गोकुल में पले थे कृष्ण
धर्म के रथ पर, कर्म की पथ पर 
जीवन भर चले थे कृष्ण . 
--
मैने तुझसे कब कहा था दो निमंत्रण
था बंटा मेरा तुम्हारा मार्ग कण कण
फिर भी तू मेरी जमीं को रौंद आया

मित्र मैं कैसे न आऊँ द्वार तेरे
जब लगाता तू मेरे हज्जार फेरे
बन के तू घुसपैठिया सब लूट लाया 
प्रकृति का अंत कैसे हो सकता है?
 नहीं हो सकता... 
 मरण सूर्यास्त सा है, अंत सा लगता है 
लेकिन वास्तव में यह भोर है.। 
गोधूलि और भोर में सूर्य चंद का अंत नहीं होता... 
--
 सूरज के बिना सुबह नहीं होती, 
चांद के बिना रात नहीं होती, 
बादल के बिना बरसात नहीं होती, 
और अपनों को याद किये बिना, 
दिन की शुरवात नहीं होती...!! 
भारतीय संस्कृति अनूठी है, यहाँ जीवन को उसकी समग्रता में  सम्मानित करने का भाव है. जीवन के आरम्भ होने से पूर्व ही उसे संस्कार के द्वारा परिष्कृत करने की व्यवस्था है. यदि सही अर्थ के साथ वेद मन्त्रों का पाठ तथा अध्ययन किया जाये तो जीवन को दिशा देने वाले सूत्र उनमें छिपे हैं. हमारी प्रार्थनाएं विश्व कल्याण की कामना लिए हुए हैं. सर्वे भवन्तु सुखिनः.. यदि हम नित्य प्रति अर्थ की प्रतीति करते हुए गाते हैं तो संसार के समस्त जीवों की शुभ भावना से भर जाते हैं. असतो मा सद गमय..
-- 
"ओहो ! तो मम्मी ! तो आपको ये सब भी पता है ?  हाँ मम्मी ! सच्ची में दीदी तो मेरी बहुत मदद करती है"।"तो बेटा यही तो है रक्षा !    जो तुम दोनों को हमेशा एक दूसरे की करनी है तो प्रॉमिस भी दोनों को ही करना होगा न....।
रक्षा सिर्फ भाई ही करे बहन की ये जरूरी नहीं,  बहने भी भाई की रक्षा करती हैं चाहे पास हों या दूर , हमेशा भाई के साथ होती हैं उसका मानसिक सम्बल बनकर। हर वक्त भगवान से उसकी खुशहाली की प्रार्थना करती हैं।
इसीलिए  बेटा तुम दोनों ही एक दूसरे को ये रक्षा सूत्र बाँधकर हमेशा एक दूसरे की रक्षा करने एवं साथ देने का प्रॉमिस करोगे"।
"हाँ मम्मी ! हम दोनों ही हमेशा की तरह  एक - दूसरे को राखी  बाँधेंगे !  और  प्रॉमिस करेंगे कि हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देंगे और एक-दूसरे की रक्षा करेंगे।
आओ न दीदी ! इस बार तो मैं आपको दो राखी बाधूँगा शौर्य ने कहा तो उसकी दीदी बोली चाहे तो चार बाँध ले भाई पर गिप्ट एक ही मिलेगा... हैं न मम्मी ! 
और सब खिलखिला कर हँस पड़े।
--
विराट को पता चल गया था कि अगर उसे अपने आप को बेगुनाह साबित करना है तो उसे प्रचण्डदेव का खात्मा करना होगा। 
और प्रचण्ड देव का खात्मा वह तभी कर सकता था जब वह सात तिलस्मों के पार जाकर उस जीव तक पहुँच जाता जिसमें प्रचण्डदेव की जान बसती थी। 
पर इन तिलस्मों को पार करना हँसी खेल नहीं था। हर तिलस्म में जान का खतरा मौजूद था जिसे पार करने का दृढ़ संकल्प विराट कर चुका था। वहीं प्रचण्डदेव को पूरा यकीन था कि विराट इन तिलस्मों से ज़िंदा लौटकर नहीं आने वाला था। 
--
आज का सफ़र यहीं तक 
फिर मिलेंगे 
आगामी अंक में 

शुक्रवार, अगस्त 27, 2021

"अँकुरित कोपलों की हथेली में खिलने लगे हैं सुर्ख़ फूल" (चर्चा अंक- 4169)

सादर अभिवादन ! 

शुक्रवार की प्रस्तुति में आप सभी प्रबुद्धजनों का पटल पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन ! 

आज की चर्चा का शीर्षक आ.अनीता सैनी जी की कविता "विश्वास के मुट्ठी भर दाने" के कवितांश से लिया गया है ।

--

आइए अब बढ़ते हैं आज की चर्चा के सूत्रों की ओर-

गीत "पाक से करना युद्ध जरूरी है" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

दुशमन को अब सबक सिखाना, भारत की मजबूरी है

अपने हक के लिए पाक से, करना युद्ध जरूरी है

दशकों से हमने झेला, आतंकी कुटिल-कुचालो को

पूर्णविराम लगा देंगे अब, उठते हुए सवालो को

***

विश्वास के मुट्ठीभर दाने

धूप दहलीज़ पर बैठ 

दिनभर करती है रखवाली

अँकुरित कोपलों की हथेली में 

 खिलने लगे हैं सुर्ख़ फूल।

***

ग्रैफिटी | कविता | डॉ शरद सिंह

ग्रैफिटी 

ज़िन्दा कर देती है

मरी हुई दीवारों को

मरी हुई भावनाओं को

***

गाँव की लड़की

गाँव की वह छोटी-सी लड़की

बहुत उदास हो जाती है,

जब माँ-बाप को कहते सुनती है,

‘काश,हमारे यहाँ बेटा पैदा होता.’

***

मौसम में मधुमासी

रिमझिम बूँदों की बारातें

मौसम में मधुमासी जागी।

मलय संग पुरवाई लहरी

जलती तपन धरा की भागी।

***

रचना बेसुरी

ना स्वर मिले न ताल  

कैसा है  संगीत सोच हुआ बेहाल  

शब्द विन्यास भी खोखला

मन में पीड़ा का दंश चुभा |

***

एक दिन हो जाना है राख

ये तेरा है ये मेरा है

लड़ते रहे बनी ना बात,

खून जिस्म में कमा के लाते

फिर भी सुनते सौ सौ बात

***

आराम चाहिए......

मुश्किलें तो नजर आती हैं सबको बड़ी-बड़ी,

स्वयं कुछ कर सकें, ऐसी हिम्मत नहीं पड़ी ।

सब ठीक करने वाला, अवतारी आये धरा पर,

नर तनधारी कोई "श्रीकृष्ण या श्रीराम" चाहिए।

**

क्षणिक बिलगाव - -

पंखुड़ियों के नाज़ुक परतों पर हैं अभी

तक तितलियों के स्पर्श

 बाक़ी,

अन्तःगंध है सीमाहीन

***

नदिया तू तो अम्मा जैसी

अपनों के सह व्यंग बाण,

जब उनके हिय लग जाऊँ ।

सागर की धारा में जैसे,

बूंद बूंद घुल जाऊँ ।।

***

दूर और पास 

दूर से सूरज की आभा में 

 नीला पर्वत लग रहा था मोहक 

और उसके नीचे फैला हरा

मैदान बुला रहा था

***

अपना व अपनों का ख्याल रखें…,

आपका दिन मंगलमय हो...

फिर मिलेंगे 🙏

"मीना भारद्वाज"




       


बुधवार, अगस्त 25, 2021

"विज्ञापन में नारी?" (चर्चा अंक 4167)

 मित्रों!

बुधवार की चर्चा में आपका स्वागत है।

देखिए मेरी पसन्द के कुछ लिंक।

--

गीत "लगा रहे हैं पहरों को" 

(डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक') 

चौकीदारी मिली खेत की, 
अन्धे-गूँगे-बहरों को।
चोटी पर बैठे मचान की, 
लगा रहे हैं पहरों को।।

घात लगाकर मित्र-पड़ोसी, धरा हमारी लील रहे,
पर बापू के मौन-मनस्वी, देते उनको ढील रहे,
बोल न पाये, ना सुन पाये, 
ना पढ़ पाये चेहरों को।।
चोटी पर बैठे मचान की, 
लगा रहे हैं पहरों को।।

--

एक गीत- रख गया मौसम सुबह अंगार फूलों पर 

रख गया

मौसम 

सुबह अंगार फूलों पर ।

वक्त पर

लम्बे-घने

तरु भी हुए बौने,

रेत 

नदियों में

पियासे खड़े मृगछौने,

ताक में

अजगर

शिकारी नदी कूलों पर । 

छान्दसिक अनुगायन 

--

सभी को हमसे दिक़्क़त हो गई है 

--

अहमद मसूद क्या कर पाएंगे पंजशीर घाटी में तालिबान का मुकाबला? 

--

Nothing is easy 

--

रजनी 

--

उऋण 

"कन्यादान कौन करेगा..?" नेहा और नितिन की शादी के समय पण्डित जी ने कहा। दोनों की शादी मन्दिर में हो रही थी..।

"आप अनुमति दें तो मेरा दोस्त दीपेन कन्यादान करना चाहता है और वह अपनी पत्नी के साथ यहाँ उपस्थित भी है..। सामने आ जाओ दीपेन..," वर नितिन ने कहा। 

सबके सामने दीपेन के आते ही उपस्थित लोगों में खलबली मच गयी। दबे आवाज में कानाफूसी शुरू हो गयी तथा वधू नेहा और उसकी माँ भौंचक दिख रहे थे। क्योंकि दीपेन और नेहा एक दूसरे के जेरोक्स कॉपी लग रहे थे।

"यह तुम्हारा ही अंश है देवकी... जो हमें तुम्हारे सेरोगेट मदर के रूप से दान में मिल गया था..," दीपेन की माँ यशोदा ने कहा। 

"सोच का सृजन" 

--

झील में चंदा 1 नदिया- तीरे झील में उतरता हौले से चंदा 2 बहती नदी आँचल में समेटे जीवन सदी Sapne (सपने ) 

--

आओगे न तुम ? 

सुनो

मैंने चांद की

पीठ पे कुछ लिख

छोड़ा है

और

छोड़ आई हूं

चांद की आंखों  में

अपनी दोनो आंखें

--

देखी समानता दोनों में 

 जीवन है फूलों की डाली
मधुर सुगंध बिखेरती 

लहराती बल खाती      

मंद वायु  के झोंकों  संग 

Akanksha -Asha Lata Saxena 

--

थिर शांत झील में 

दूर कहीं जाना नहीं 

निज गाँव आना है 

संसृति को निहारा 

ध्यान अब जगाना है

मन पाए विश्राम जहाँ 

--

विज्ञापन में नारी: 

क्या लड़कियां इतनी गिरी हुई है? 

आपकी सहेली ज्योति देहलीवाल 

--

जो जैसा मन जाने न वैसा 

हम जो हैं जैसे हैं, उसे पूर्ण रूप से स्वीकार करना होगा, क्योंकि चुनाव करने वाला मन या बुद्धि अभी स्वयं ही बंटे हुए हैं, उनके द्वारा लिया गया निर्णय अनिर्णीत ही रह जायेगा. जब मन पूर्ण विश्रांति में होगा, भीतर शुद्ध चेतना का आविर्भाव होगा.  जहाँ कोई दूसरा नहीं होता ऐसी स्थिति में स्वयं को स्वयं की अनुभूति होती है. वहाँ कोई अस्वीकार नहीं है, सब कुछ एक से ही प्रकट हुआ है, ऐसी स्पष्ट प्रतीति है. ऐक्य की उस अवस्था में स्वयं को तथा जगत को वे जैसे हैं वैसे ही स्वीकारने की क्षमता प्रकट होती है. 

डायरी के पन्नों से 

--

नज़र के इशारे नकाबों ने खोले ... 

न महफ़िल न किस्से न बातों ने खोले.
सभी राज़ उनकी निगाहों ने खोले.
 
शहर तीरगी के मशालों ने खोले,
कई राज़ मिल के सितारों ने खोले. 

स्वप्न मेरे 

-- 

बुक कैफै प्रकाशन के 

नये सेट का प्री ऑर्डर शुरू 

एक बुक जर्नल 

--

कार्टून :- भारत का मौद्रीकरण 

Kajal Kumar's Cartoons काजल कुमार के कार्टून 

--

आज के लिए बस इतना ही।

--