फ़ॉलोअर



यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, मार्च 04, 2022

'हिसाब कुछ लम्हों का ...'(चर्चा अंक 4359)

सादर अभिवादन। 

शुक्रवारीय  प्रस्तुति में आपका स्वागत है

शीर्षक व काव्यांश आदरणीय दिगम्बर नासवा जी ग़ज़ल 'हिसाब कुछ लम्हों का ...' से-

नहीं सहेजना जख्मी यादें
सांसों की कच्ची-पक्की बुग्नी में
 
काट देना उम्र से वो टुकड़े
जहाँ गढ़ी हो दर्द की नुकीली कीलें
और न निकलने वाले काँटों का गहरा एहसास  
 
की हो जाते हैं कुछ अच्छे दिन भी बरबाद
इन सबका हिसाब रखने में

आइए अब पढ़ते हैं आज की पसंदीदा रचनाएँ-

--

भूमिका "डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक की पुस्तक-धरा के रंग" -पूर्णिमा वर्मन

बादल जब जल को बरसाता,
गलियों में पानी भर जाता,
गीला सा हो जाता आँगन।
एक और रचना में वे वर्षा को इस प्रकार याद करते हैं-
बारिश का सन्देशा लाये!!
नभ में काले बादल छाये!
जल से भरा धरा का कोना,
हरी घास का बिछा बिछौना,
खुश होकर मेंढक टर्राए!
नभ में काले बादल छाये!

जल्द ही ओढ़ लेगा सन्यासी चुनर
की रात का गहराता साया
मेहमान बन के आता है रौशनी के शहर
 
मत रखना हिसाब मुरझाए लम्हों का
स्याह से होते किस्सों का
ये सिखाया है अपनी अच्छाईयों नें,
दर्द बन जाना,किसी को दवा नही होना,

दीवानगी आवारा है सड़को पे सुबह शाम,
ख़र्च हो जाना रोज़ ,जमा नही होना,
सूरज की किरणों के सँग-सँग 
तुम रोज सुबह को आती हो। 
जीवन के इस पतझड़ को तुम,
सावन बन कर महकाती हो। 
प्रेम के विभ्रम रचते
हम इक्कीसवीं सदी के वासी
दे रहे हैं एक नयी सभ्यता को जन्म
जहाँ आँसू, दुःख, पीड़ा, क्षोभ शब्द किये जा चुके हैं खारिज शब्दकोष से
यही है आज के समय की अवसरवादी तस्वीर
तोड़ नीरवता विपिन भी
ले मलय सौरभ विचरता
लालिमा से अर्घ्य ले कर
फिर हृदय उपवन निखरता
हो तरंगित नाचता मन 
कालिमा को भूलता सा।।
वह मौन है, सुस्त है, निराश है 
कल तक था हरा भरा 
आज कंगाल है. 
खिड़की से झांकता है
पतझड़ से त्रस्त वह पेड़  
कुछ कहना चाहता है. 
शायद अपनी हालत देख 
शब्दों से लाचार है. 
माँ कपड़े पर पड़ी पुरानी धूल नहीं,
जिसे अनदेखा कर दूर झटक देते हो तुम ।
 
माँ कि दमें की खांसी कोई छुत कि बिमारी नहीं,
जिसके पास जाते ही सहम जाते हो तुम ।
*भगवान शंकर से हमें सीखना चाहिए*
कि जीवन का सार क्या है ?
*भगवान शंकर ही मात्र एक देवता हैं जो परिवार के साथ पूजे जाते हैं*
*भगवान शंकर के परिवार को देखकर हमे सीखना चाहिए कि घर समाज  में विष भी होता है और अमृत भी, क्रोध भी होता है और क्षमा भी , प्रेम भी होता है और स्वाभिमान भी होता है, अनुशासन भी होता है, और परिवार से ही संस्कार मिलता है उन सब के बीच सन्तुलन बनाने से ही परिवार चलता है*
भगवान सर्वव्यापी है ! रक्षक है ! तारणहार है ! सबकी सुनता है ! हरेक की सहायता करता है ! पर कभी अहसास नहीं होने देता ! खुद परोक्ष में रह, यश किसी और को दिलवा देता है ! चमत्कार होते हैं, पर इस तरह सरलता के साथ कि इंसान की क्षुद्र बुद्धि समझ ही नहीं पाती ! प्रभु चाहते हैं कि इंसान स्वाबलंबी बने, कर्म करे, उनके सहारे ना बैठा रहे ! इसीलिए वह ख्याल तो रखते हैं ! सहायता भी करते हैं ! पर किसी को एहसास नहीं होने देते ! होता क्या है कि मुसीबत में आदमी हाथ-पैर मारता ही है ! तरह-तरह के उपाय करता है ! इधर दौड़, उधर दौड़, यह आजमा, वह आजमा ! फिर जब ठीक हो जाता है तो अहसान भी उसी माध्यम का मानता है जो अंत में सहायक हुआ था ! तब तक वह भूल जाता है कि उसने परम पिता से भी सहायता मांगी थी और वह तो किसी को भी निराश नहीं करता ! यह भी भूल जाता है कि वह खुद भी उसी ईश्वर की रचना है उसकी बनाई प्रकृति, व्यवस्था का ही एक हिस्सा है, अपनी रचना की वह कभी उपेक्षा नहीं करता ! 
-- 

आज का सफ़र यहीं तक 

@अनीता सैनी 'दीप्ति'

बुधवार, मार्च 02, 2022

"शंकर! मन का मैल मिटाओ" (चर्चा अंक 4357)

मित्रों!

बुधवार की चर्चा में आप सबका स्वागत है।

देखिए मेरी पसन्द के कुछ अद्यतन लिंक...।

--

"शंकर! मन का मैल मिटाओ" 

भोले-शंकर आओ-आओ।
निद्रा-तन्द्रा दूर भगाओ।।
--
आज आदमी है बेचारा,
बौराया है ये जग सारा,
दूषित है परिवेश हमारा,
हे शिव! आकर आज वतन में,
डमरू का तुम नाद सुनाओ।

काग़ज़ की नाव (मेरे गीत) 

--

ॐ नम: शिवाय शिव नीले आकाश की तरह विस्तीर्ण हैं, वे चाँद-तारों को अपने भीतर समाए हुए हैं। वे आशुतोष हैं अर्थात् बहुत शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें भोले बाबा भी कहा जाता है और औघड़ दानी भी  क्योंकि वे असुरों को भी वरदान दे देते हैं, जबकि बार-बार वे उनके वरदान का दुरुपयोग करते हैं। आत्मा रूप से वे हरेक के भीतर हैं, जब हम मन, बुद्धि और अहंकार को शांत करके भीतर ठहर जाते हैं तो शिव तत्व में ही स्थित होते हैं। वह सर्व व्यपक हैं, सदा सजग हैं, अमर, अविनाशी चेतन तत्व हैं। वह मुक्त हैं। वे संसार की रक्षा के लिए विश को अपने कंठ में धारण करते हैं। उन्हें पशुपति और भूतनाथ भी कहते हैं, अर्थात् पशु जगत और भूत-पिशाच आदि भी उनकी कृपा से वंचित नहीं हैं। उमा को समझाते हुए वे कहते हैं, यह जगत स्वप्न वत है। केवल शुद्ध चैतन्य ही सत्य है। वे निराकार हैं, ओंकार स्वरूप हैं, सबके मूल हैं और ज्ञान स्वरूप हैं। वे इंद्रियों से अतीत हैं। उन्हें महाकाल भी कहा जाता है क्योंकि वे काल से भी परे हैं। वे सत, रज और तम तीनों गुणों के भी स्वामी हैं। शिव की आराधना और उपासना करने पर भक्त भी अपने वास्तविक स्वरूप का अनुभव कर लेते हैं।

--

शिव विवाह 

गौरा जी से ब्याह रचाने

आज चले हैं शिव भोला।

भूत प्रेत सब बने बराती

गले सर्प विषधर डोला।

सैलाब शब्दों का 

--

आलेख "शिवमन्दिर श्री वनखण्डी महादेव, चकरपुर" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक') 

            बरेली-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खटीमा से 7 किमी दूर श्री वनखण्डी महादेव के नाम से विख्यात एक प्राचीन शिव मन्दिर है! यह दिल्ली से 300 किमी और बरेली से 100 किमी दूर है। 
         कभी यह स्थान घने जंगलों के मध्य में हुआ करता था परन्तु अब यह चकरपुर गाँव से बिल्कुल सटा हुआ है। इसके सामने से ही बरेली-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग है।

उच्चारण 

--

महाशिवरात्रि, ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य 

आज महाशिवरात्रि है और साथ ही है Self-Injury Awareness Day (आत्म-चोट जागरूकता दिवस, SIAD ) तथा Zero Discrimination Day (शून्य भेदभाव दिवस) भी। 

शिव बड़े अद्भुत और प्रेरक व्यक्तित्व हैं। तमाम दुरूह और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद स्वंय को शांत रख विश्व कल्याण की उनकी भावना अतुलनीय है। विश्व के कल्याण के लिए वह विषपान कर लेते हैं तो व्यक्तिगत पीड़ा से विश्व पर संभावित आपदा को ध्यान में रखते उसे अपने अंदर जज्ब भी कर लेते हैं। हर परिस्थिति में मानसिक शांति की उनकी क्षमता अप्रतिम है।  

DHAROHAR 

--

आनंद कंद कहलाते शंकर 

आनंद कंद कहलाते शंकर

उर में चेतना देते भर-भर

रहते ऐसे क्यों मौन अनंत

जैसे निशा का हो ना अंत

हे महेश्वर हे सुखधाम

तीनों लोकों में फैला नाम 

BHARTI DAS 

--

ॐ नमः शिवाय 

शिव शंकर भोले भंडारी
विनय सुनो मम त्रिपुरारी
देवों के देव  कहाते तुम
हे विश्वनाथ काशी वासी...

विनय सुनो महादेव कल्याणकारी... 

सागर लहरें 

--

कई दिन के सन्नाटे के बाद किसी दिन भौंपूँ बजा लेने में क्या जाता है 

कुछ
बहुत अच्छा
लिखने की सोच में
बस सोचता रह जाता है

कुकुरमुत्तों की भीड़ में
खुल के उगना
इतना आसान नहीं हो पाता है

महीने भर का कूड़ा
कूड़ेदान में ही
छोड़ना पड़ जाता है 

उलूक टाइम्स 

--

प्रेस किये कपड़े पतिदेव की पोस्टिंग राजपुर में थी। घर के कुछ जरूरी सामान साथ लाये थे क्योंकि तब उस छोटे से कस्बे में इतना बड़ा घर मिलना ही मुश्किल था कि सभी सामान समा जाये। इन सामानों में कपड़े प्रेस करने वाली इस्त्री भी थी दरअसल हमारे पापाजी बहुत बढ़िया कपड़े प्रेस करते थे और उन्हें देखकर हमने सीखा। शादी के पहले पतिदेव खुद कपड़े प्रेस करते थे और बाद में धीरे धीरे यह काम हमने ले लिया।

कासे कहूँ? कविता वर्मा

--

बिना चाशनी बनाये राजगिरा आटा बर्फ़ी (rajgira barfi) 

आपकी सहेली ज्योति देहलीवाल 

--

कष्टभंजन देव हनुमान जी सालंगपुर,गुजरात 

हम भाई बहन अचानक से तय कर द्वारका दर्शन करने निकले,अहमदाबाद से सड़क मार्ग से पहले सोमनाथ जाना तय किया। रास्ते में सालंगपुर में हनुमान मंदिर आया, विशाल परिसर, साफसुथरा प्रांगण ,बगीचा ठहरने के लिए आवासीय कक्ष , सबकुछ बहुत सुंदर।
आप भी देखिए -

मेरे मन की 

--

रत्नाकर-सागर 

हर-हर महादेव : ॐ नमः शिवाय

"मैंने सभी प्रकार के मुख्य शल्य क्रिया का शुल्क एक कर देने का निर्णय लिया है। इससे समाज में यह सन्देश जायेगा कि हमारे अस्पताल में प्रसव से धन उगाही के उद्देश्य से शल्य क्रिया नहीं की जाती। मेरे इस निर्णय से आपलोग भी सहमत होंगे,  ऐसी उम्मीद करता हूँ।" अस्पताल के प्रबंधक ने अपनी मंडली के सम्मुख कहा। "सोच का सृजन"  

--

‘इंडो-चायना’ कहाँ हैं? इंडो-चायना या हिन्द-चीन प्रायद्वीप दक्षिण पूर्व एशिया का एक उप क्षेत्र है। यह इलाक़ा चीन के दक्षिण-पश्चिम और भारत के पूर्व में पड़ता है। इसके अंतर्गत कम्बोडिया, लाओस और वियतनाम को रखा जाता है, पर वृहत् अर्थ में म्यांमार, थाईलैंड, मलय प्रायद्वीप और सिंगापुर को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। यह नाम जहाँ भौगोलिक उपस्थिति को बताता है, वहीं इस इलाके की सांस्कृतिक संरचना को भी दर्शाता है। अतीत में इस नाम का ज्यादातर इस्तेमाल इस इलाके के फ्रांसीसी उपनिवेश इंडो-चाइना (वियतनाम, कम्बोडिया और लाओस) के लिए हुआ। भारत और चीन की संस्कृतियों के प्रभाव के कारण इस इलाके का नाम हिन्द-चीन है। इस नाम का श्रेय डेनिश-फ्रेंच भूगोलवेत्ता कोनराड माल्ट-ब्रन को दिया जाता है, जिन्होंने सन 1804 में इस इलाके को इंडो-चिनॉय कहा। उनके बाद 1808 में स्कॉटिश भाषा विज्ञानी जॉन लेडेन ने इस इलाके को इंडो-चायनीस कहा।जिज्ञासा 

--

आज के लिए बस इतना ही...!

--

मंगलवार, मार्च 01, 2022

'सूनी गोदें, उजड़ी मांगे, क्या फिर से भर पाएंगी?' (चर्चा अंक 4356 )

शीर्षक पंक्ति: प्रोफ़ेसर गोपेश मोहन जैसवाल जी की रचना से। 

 सादर अभिवादन। 

मंगलवारीय प्रस्तुति में आपका स्वागत है। 

शोक समाचार!

चर्चामंच की चर्चाकार कामिनी सिन्हा जी की माताश्री का कल निधन हो गया है। 

चर्चामंच परिवार की ओर से माता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित हैं। 

कामिनी जी और परिवार को ईश्वर दुःख सहन करने की शक्ति दे।

आइए अब पढ़ते हैं ताज़ा प्रकाशित चंद रचनाएँ-

शिववन्दना "भोले-भण्डारी महादेव" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

त्रिशूल. जटा, डमरूधारी
दुष्टों के हो तुम संहारी
बाघम्बरधारी वनचारी
हे दुष्टदलन, हे महादेव!
तुम पंचदेव में महादेव!!
*****

 मैं स्वयं को जब 

उसकी आँखों में ढूँढ़ती हूँ

वह मुझे अपनी सांसों के 

उठते बवंडर से ढक लेता है 

आँखों की पुतलियों को फेर

पानी की हल्की परत में

मुझे डूबो देता है

तब वह एक पत्नी प्रेमिका नहीं

मुझमें एक सिपाही खोजता है। 

*****

शिवरात्रि के पवन अवसर पर

पोषण करना भूल गया वह 

नारायण को है दिया सुला,

असुरों का ही खेल चल रहा,

देवत्व परम् को दिया भुला!

*****

कविता संग्रह का उपहार

संग्रह में एक ओर जहाँ आपको कुछ कविताओं में आज के सामाजिक, राजनैतिक परिदृष्य में अपने हक के लिए आवाज उठाने की गूँज सुनाई देगी, वहीँ दूसरी ओर कुछ विशिष्ट प्रतिमान लिए, कुछ प्रेम और कुछ देश-प्रेम की कविताओं के साथ कुछ पारिवारिक स्नेह बंधन के प्रतिरूप स्वरूप खास कविताएं भी.पढ़ने को मिलेंगी। संग्रह में एकरसता का आभास न हो इसलिए मैंने इसमें हर स्वाद की कविताओं को परोसा है।*****

अमन - ताबीज़ - -

*****

कविता 

*****

आज बस यहीं तक 

फिर मिलेंगे आगामी सोमवार। 

रवीन्द्र सिंह यादव