फ़ॉलोअर



यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, मार्च 29, 2010

“मुस्कानों की सुंदर झाँकी” (चर्चा मंच)


"चर्चा मंच" अंक - 103 
चर्चाकार : रावेंद्रकुमार रवि

आइए आज मुस्कराते हुए
"चर्चा मंच" सजाते हैं,
कुछ ऐसी मुस्कानों से,
जिन्हें देखकर सबके मन सज जाते हैं
मुस्कराती हुई ख़ुशियों से -

सबसे पहले आपको दिखाते हैं पाखी की मुस्कान,
जिसने 25 मार्च को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में
अपना जन्म-दिन मनाया है!
पाखी बहुत धीरे से मुस्कराती है,
पर बहुत अच्छे से मुस्कराती है -

पाखी के जन्म-दिन की झलकियाँ 
आज (25 मार्च) मेरा जन्म-दिन है
जन्म-दिवस पर पाखी के लिए उपहार
पाखी को जन्म-दिवस की बधाइयाँ
अब मिलते हैं आदित्य की मुस्कान से,
जिसे देखकर हम सबको
हरपल मुस्कराते रहने की प्रेरणा मिलती है -

बबुआ विल राईट फ्रॉम बैंकोक..
नन्हा हीरो..
और अब मिलते हैं
एक ऐसी ब्लॉगपरी से,
जिसके मुस्कराने से झरते हैं
ख़ुशियों के फूल -
4

सलाम नमस्ते 

आपने की है कभी ऐसी शरारत ?

अब आपको मिलवाते हैं
बाल-उद्यान में उगे हुए
आलू की अनोखी मुस्कान से
जिसे देखकर बरबस ही मुस्करा उठते हैं
हमारे ओंठ-

मैं सभी सब्जियों का हूँ राजा
और ये हैं माधव
जिनकी मुस्कान से तो
फूल भी मुस्कराना सीखते हैं!
यक़ीन न हो तो ख़ुद ही देख लीजिए -
कैसा लगता हूँ मै ?
पहली बार आइसक्रीम का लुत्फ़
और अब देखिए इन महाशय की मुस्कान,
जो नन्हा मन के स्कूल में
पिटकर भी मुस्करा रहे हैं -

बंदर गया स्कूल
फिरंगी भी मुसकराता है,
नन्हे सुमन प्रांजल और प्राची के साथ
उनकी गोद में लेटकर!
कुछ इस तरह -

वफादार है बड़े काम का
और यह रही
नित्या शेफ़ाली की मोहक मुस्कान,
जिसमें नज़र आ रही है
चंचल गौरैया की सुंदर मुस्कान -

मेरी प्यारी गौरैया
अब मैं सरस पायस को कैसे भूल सकता हूँ,
जो हर पल सबके मन में सजाने को तैयार रहता है, 

ख़ुशियों से झिलमिलाती मनमोहक मुस्कान - सुन, ओ सरस, सुन!मेरी शोभा प्यारी है