फ़ॉलोअर



यह ब्लॉग खोजें

चर्चाकार : डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चर्चाकार : डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, फ़रवरी 14, 2021

"प्रणय दिवस का भूत चढ़ा है, यौवन की अँगड़ाई में" (चर्चा अंक-3977)

१४  फरवरी दुनियाभर में प्रेमी–प्रेमिका, प्रेम और प्रेम करने वालों के लिए प्रणय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वैलेन्टाइन-डे का इतिहास 
जिसे लोग प्यार का त्यौहार मानकर सेलिब्रेट करते हैं। भारत में लोग अपने पार्टनर को तोहफे, चॉकलेट आदि देकर प्यार का जश्न मनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं? 

प्रणय दिवस के मूल में एक दुखद कहानी है। 'ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन' नाम की पुस्तक में वैलेंटाइन का जिक्र है यह दिवस रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है। बताया जाता है कि संत वैलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने में मान्यता रखते थे, लेकिन रोम में एक राजा को उनकी ये बात पंसद नहीं थी और वो प्रेम विवाह को गलत मानते थे। सम्राट क्लाउडियस को लगता था कि रोम के लोग अपनी पत्नी और परिवारों के साथ मजबूत लगाव होने की वजह से सेना में भर्ती नहीं हो रहे हैं. इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए क्लाउडियस ने शादी और सगाई पर पाबन्दी लगा दी थी। पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट के आदेश को लोगों के साथ नाइंसाफी के तौर पर महसूस किया. उन्होंने इसका विरोध करते हुए कई अधिकारियों और सैनिकों की शादियां भी करायीं जिसके फलस्वरूप सन्त वैलेंटाइन को 14 फरवरी को फाँसी पर चढ़ा दिया गया। उस दिन से हर साल 14 फरवरी को प्रणयदिवस के रूप में मनाया जाता है। संत वैलेंटाइन ने जेल में रहते हुए जेलर की बेटी को खत लिखा था, जिसमें अंत में उन्होंने लिखा था "तुम्हारा वैलेंटाइन."। 

--

प्रणय सप्ताह की अन्तिम कड़ी

प्रणय दिवस पर देखिए 
मेरी पसन्द के कुछ लिंक!
--
गीत"पागल मधुकर घूम रहे आवारा हैं"
--
वासन्ती परिधान पहनकर, मौसम आया प्यारा है।
कोमल-कोमल फूलों ने भी, अपना रूप निखारा है।। 
--
प्रणय दिवस का भूत चढ़ा है, यौवन की अँगड़ाई में,
छल-फरेब का चलन बढ़ा है, पूरब की पुरवाई में,
रस के लोभी पागल मधुकर, घूम रहे आवारा हैं।
कोमल-कोमल फूलों ने भी, अपना रूप निखारा है।। 
उच्चारण  
--
"पीला गुलाब " 

मैं बड़ी तन्मयता से लैपटॉप पर अपने काम में बीजी थी तभी, राज और सोनाली मेरे पास आकर खड़े हो गए। मैंने सर उठाये बिना ही सवाल किया-क्या बात है ? मम्मी बिज़ी हो क्या....कुछ खास नहीं, बोलो -मैंने उनकी तरफ देखते हुए कहा। दोनों के चेहरे पर हल्की मुस्कान के साथ  शर्म और  घबड़ाहट भी साफ़-साफ़ नजर आ रही थी । मम्मी..पहले आप आँखें बंद करों, राज आपको कुछ देना चाहता है - सोनाली ने धीरे से कहा। मैंने जैसे ही राज की तरफ देखा वो भागकर कमरे के बाहर चला गया। मैं सब समझ रही थी फिर भी आँखे बंद करते हुए बोली-लो कर लिया,अब बोलो। दोनों ने मेरी गोद में एक-एक "पीला गुलाब" रखा और भाग खड़े हुए।

--
--
इस शहर में |  ग़ज़ल |  डॉ. वर्षा सिंह |  संग्रह - सच तो ये है 

इक ख़बर अख़बार में छपने-छपाने चल पड़ी 

बात उसकी, कौन जाने किस बहाने चल पड़ी 


एक लड़की सिसकियों का बोझ कांधे पर लिए 

उम्र का पूरा सफ़र तन्हा बिताने चल पड़ी


लोग चर्चा कर रहे थे देश के हालात पर 

और मां बच्चे के ख़ातिर दूध लाने चल पड़ी 

--
अगर तुम साथ हो प्रधानमंत्री जी के द्वारा घोषित देश व्यापी लॉकडाउन का टीवी पर सुन कर मलिक साहब और शकुन्तला देवी एक-दूसरे का मुँह ताकने लगे | " मलिक साहब ...! अब क्या होगा ? " "अब...?" दोनों चुप रहे | परेशानी की बात तो थी ही ... तिहत्तर-चौहत्तर के लगभग मलिक साहब हैं तो शकुन्तला देवी भी उनसे दो-तीन साल छोटी होंगी ! उनके चार बच्चे हैं... दो बेटियाँ-दो बेटे ... साथ कोई नहीं रहता है | बेटे विदेश में है तो बेटियाँ अपने-अपने घरों में मस्त और व्यस्त है | गाँव में पले बढ़े मलिक साहब रेलवे में नौकरी करते थे | विवाह होते ही पत्नी को साथ ले आये | फिर गाँव कम ही गये | जहाँ नौकरी ले गई वहीं चले गये...
--
आँसू के रूप 
झिमिर झिमिर 
ठहर ठहर 
बूँदों का बरसना 
आँचल में ठहरना 
देख मैं हुई अचंभित 
सशंकित 
भी !
--
गदा, उल्लू व कुतका वर्षों से चली आ रही बहुतेरी कहावतों या मुहावरों के शाब्दिक अर्थ कुछ होते हैं गूढ़ार्थ कुछ और ! हो सकता है कि ऐसा जाने-अंजाने, कलीष्ट शब्दों के सहजीकरण या फिर नासमझी के कारण होता चला गया हो। या फिर आत्मश्लाघि, नीम-पंडितों और विद्वान व्याकरण के ज्ञाताओं के दिमाग की उपज हों। प्रस्तुत है ऐसी ही कुछ बातों का लेखा-जोखा !  
गगन शर्मा,  कुछ अलग सा 
--

जेलों में जिस्म तो क़ैद रहे... 

जेलों में 
जिस्म तो क़ैद रहे 
मगर जज़्बात 
आज़ाद रहे
--
--
तुम्हारा वंदन 

 हे हरी तेरा वंदन

 मन को बड़ा सुकून देता

ज़रा समय भी बदलता

बेचैन किये रहता है | 

--
जो बंदिशे नहीं होंगी..  निश्चल प्रेम भी नहीं होगा.. 
जो बंदिशे नहीं होंगी..
निश्चल प्रेम भी नहीं होगा..।
मिलन में कोई मतलब हो सकता है..
ना मिले ..और प्रेम हो जाय सदा के लिए..
बस वही तो मन का प्रेम होगा..। 
--
सही दिशा 
उठो अब जागो !
दरवाज़ा कोई
खटखटा रहा,
आतुर है तुम्हें 
बुलाने को,
साथ ले जाने को ।

बाहर निकलो ।
देखो दुनिया की 
रौनक, चहल-पहल ।
काम पर सब के सब 
निकल पड़े  हैं ।
नूपुरं noopuram, नमस्ते namaste  
--
--
--
आकाश पार कहीं 
हिय की मरुधरा, उभरने दो किशलय
प्रणय को नर्म माटी से ज़रा ज़रा।
ये सच कि हर एक ख़्वाब की
ता'बीर नहीं होती, फिर
भी तेरी आँखों की
गहराइयों में,
ज़िन्दगी
डूब
के तलाशता है अक्षय प्रेम की विलुप्त
मणि, ये खोज है, कई जन्मों से 
शांतनु सान्याल, अग्निशिखा : 
--
एक ग़ज़ल- ये गंगा माँ निमन्त्रण के बिना सबको बुलाती है 

गले में क्रॉस पहने है मगर चन्दन लगाती है

सियासत भी इलाहाबाद में संगम नहाती है

ये नाटक था यहाँ तक आ गए संतों के हत्यारे

सुपर्णखा बनके जैसे राम को जोगन रिझाती है 

जयकृष्ण राय तुषार, छान्दसिक अनुगायन 
--
--
ग़ज़ल  (हर सू बीमारी नहीं तो) 
हर सू बीमारी नहीं तो और क्या है दोस्तो,
ज़िंदगी भारी नहीं तो और क्या है दोस्तो।

रोग से रिश्वत के कोई अब नहीं महफ़ूज़ है,
ये महामारी नहीं तो और क्या है दोस्तो। 
Basudeo Agarwal 'Naman',  
--
आज का उद्धरण 
विकास नैनवाल 'अंजान', एक बुक जर्नल  
--
--
वो बचकानी बातें ... 

दस पैसे का 

एक सिक्का

जेबख़र्च में 

मिलने वाला

रोजाना कभी,

किसी रोज

रोप आते थे

बचपन में

चुपके से 

आँगन के

तुलसी चौरे में  

--
--
बहुत कुछ कहती है अमेजॉन पर ब‍िक रही  ये ऐश ट्रे 
शाद लखनवी का एक शेर है –

बुझ गई आतिश-ए-गुल देख तू ऐ दीदा-ए-तर

क्या सुलगता है जो पहलू में धुआँ है कुछ और…

ये शेर उस खबर पर पूरी तरह फ‍िट बैठता है जो अमेजॉन के मार्केट प्लेटफॉर्म से आई है, ऑनलाइन बाज़ार की सरताज बनी अमेजॉन पर एक ऐश ट्रे बिक रही थी, ऐश ट्रे की बनावट मह‍िलाओं का सरेआम अपमान करने के ल‍िए काफी थी, इसका ड‍िजाइन कुछ ऐसा था जैसे कोई औरत अपनी टांगें फैलाकर बैठी है और आप उसकी टांगों के बीच में सिगरेट बुझा सकते हैं। हालांक‍ि अब ‘संभवत:’ वह हटा ली गई है, मगर इस एक बात ने ये अवश्य बता द‍िया क‍ि मह‍िलाओं के शरीर की बनावट को लेकर जो मानस‍िकता अब भी बरकरार है, उसे बाज़ार में क‍िस क‍िस तरह भुनाया जा सकता है।

बानगी ही सही, परंतु अमेजॉन पर ब‍िक रही इस ऐश ट्रे की ड‍िजाइन से अंदाज़ा लगाया जा सकता है क‍ि स‍िगरेट पीने वाले व्यक्त‍ि के मन में उसे बुझाते हुए क्या व‍िचार उठते होंगे और उन व‍िचारों की पर‍िणत‍ि क‍िस क‍िस रूप में होने की संभावनायें रहती होंगी। 

देश के लगभग सभी मह‍िला अध‍िकारवादी संगठन जो क‍िसी बलात्कार की घटना पर ज़ार-ज़ार रोते हैं, ज‍िन्हें उसमें ‘दल‍ित… वंच‍ित…,अल्पसंख्यक…ल‍िंच‍िंग’ तक सब नज़र आ जाता है परंतु वे अपनी न‍िगाहें बाज़ार, मीड‍िया, समाचारपत्रों के ” इस हथकंडे” की ओर नहीं डालते। वे इस तरह से बाज़ार में परोसे जा रहे अपराध पर चुप क्यों हैं? 

Alaknanda Singh, अब छोड़ो भी 
--
आज के लिए बस इतना ही...!
--

रविवार, सितंबर 13, 2020

"सफ़ेदपोशों के नाम बंद लिफ़ाफ़े में क्यों" (चर्चा अंक-3823)

पर्वों का महत्व 
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, जो सामाजिक बन्धनों और रिश्तों की सुनहरी डोर से बँधा हुआ है। व्यक्ति सम्पूर्ण जीवन व्यस्त रहता है इन सबसे कुछ राहत पाने तथा कुछ समय हर्षोल्लास के साथ, बिना किसी तनाव के व्यतीत करने के लिये ही मुख्यतः पर्व एवं त्यौहार मनाने का प्रचलन हुआ। इसीलिये समय-समय पर वर्षारम्भ से वर्षान्त तक वर्षपर्यन्त कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है।
जनवरी-फरवरी में वसंत पंचमी, मार्च में होली, अप्रैल में नवरात्र, जुलाई अगस्त में शिव पूजन, सितंबर में ऋषि पंचमी, हरतालिका तीज, अक्तूबर में शारदीय नवरात्र, करवाचैथ, दशहरा, नवम्बर में दीपावली तथा दिसम्बर में बड़ा दिन तथा नववर्ष भी आधुनिक समय में एक पर्व के रूप में ही मनाया जाने लगा है। पर्वों को मनाने के कई कारण हैं जिनमें से एक मुख्य कारण यह भी है कि इन विभिन्न पर्व एवं त्योहारों के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परम्परा की अविरल धारा निर्बाध गति से सदैव प्रवाहित होती रहे। हिन्दुओं के मुख्य पर्व- होली, दीपावली, रक्षा बंधन, दशहरा, करवा चौथ नवरात्र इत्यादि सभी किसी न किसी धार्मिक मान्यता से जुड़े हैं। 
--
मित्रों!
रविवार की चर्चा में 
अब मेरी पसन्द के कुछ लिंक देखिए।
--
आज से लगभग दस वर्ष पूर्व मेरे पति की पोस्टिंग जयपुर कमांड हॉउस में थी। हम सरकारी क्वाटर में रहते थे। उस वक़्त मेरी गुड़िया की उम्र यही कुछ दो वर्ष थी। शर्मीले स्वभाव की वजह से यह अक्सर मेरे साथ ही खेलती रहती या बालकनी में रहती। मेरा भी तकरीबन समय इसके साथ बालकनी में ही बीतता......
उनके बहुत ही प्यारे-प्यारे दो जुड़वा बच्चे थे।उनकी उम्र यही कुछ सात-आठ महीने ही रही होगी। ज़्यादातर वे बालकनी में ही खेलते रहते। वे हमें देखते रहते और हम उन्हें यह सिलसिला काफ़ी दिनों तक ऐसे ही चलता रहा... 
मैं उन बच्चों को कभी भूला ही नहीं पाई। मन के एक कोने में मीठी-सी याद बन बैठे हैं वे बच्चे। 
अवदत् अनीता पर अनीता सैनी 
--
स्वार्थ में डूबे हुए हैं हाशिए
जर्जरित रिश्ते कोई कैसे सिए

मैं नदी बन भी गई तो क्या हुआ
कौन जो सागर बने मेरे लिए  
--
इन सफ़ेदपोशों के नाम बंद लिफ़ाफ़े में क्यों ?
इनके आय के समस्त स्त्रोत गुप्त क्यों ?
इस लूट पर अपनी  सरकार है  सुप्त  क्यों ?
ये ऐसा चमत्कारी फ़ॉर्मूला  जनता को नहीं बताते क्यों ?
ये ढोंगी, धूर्त जनसेवक चुनाव-सभा में देशभक्ति गीत  बजाते  क्यों ?
हम भी जानना चाहते हैं देश ने इन्हें ऐसा हक़ कब दिया था ?

1955  में  ही  ख्वाजा अहमद अब्बास ने 
 राजकपूर अभिनीत फिल्म में इन्हें "श्री 420" लिख दिया था।  
हिन्दी-आभा*भारत  पर Ravindra Singh Yadav  
--
दोस्तो ! मेरा कविता-संग्रह " महाभारत जारी है " अंजुमन प्रकाशन, इलाहाबाद से प्रकाशित होकर बाज़ार में उपलब्ध हो गया है । अगर आप इसे पढ़ना चाहे तों निम्न स्थानों से ऑनलाइन खरीद सकते हैं - 
  1. Redgrab
  2. eBay
  3. Amazone 
Sahitya Surbhi पर दिलबागसिंह विर्क 
--
डॉ बशीर बद्र जी कहते हैं उनकी ग़ज़ल के शेर हैं। अब है टूटा सा दिल खुद से बेज़ार सा , इस हवेली में लगता था बाज़ार  सा। बात क्या है मशहूर लोगों के घर सोग का दिन भी लगता है त्यौहार सा। इस तरह साथ निभाना है मुश्किल , तू भी तलवार सा मैं भी तलवार सा। जो था चारागर अब खुद बीमार है दुश्मन का दुश्मन है अपना यार है कठपुतली है उसकी उसका औज़ार है। या इस पार है या उस पार है अभी क्या खबर कोई मझधार है ये डूबती नैया लगती क्या पार है। कैसा मातम है खास लोगों का जश्न है कि कोई त्यौहार है। शराफ़त न जाने कहां छुप गई किसलिए वो भला शर्मसार है। ये शहर मुहब्बत का नहीं है यहां मुहब्बत भी शराफ़त भी ईबादत भी सियासत भी बिकती है इस शहर का मिजाज़ यही है। ग़ज़ल सुनते हैं इक जगजीत सिंह जी की आवाज़ में। 
--
--
खोदते रहे सुरंगे  
निचोड़ते रहे धरती की तलहटी  
उन्हें जिंदगी अब बड़ी खोखली सी लगती है ... 
--
Rahul Kaushal  
--
लक्ष्य बाहरी लगते धूमिल 
यही जागने की बेला है,
चौराहे पर बाट जोहती 
मृत्यु, शेष रही नहीं मंजिल !
अब तो द्वार खुले अनंत का 
मन में गूँजे बंसी की धुन, 
चाहों के जंगल अर्घट हों 
रस्ता दें झरनों को पाहन !
--
परमात्मा को हम अनुभव कर सकते हैं, उसे पा नहीं सकते वह कभी भी वस्तु बनकर हमें नहीं मिल सकता, वैसे ही यह जगत कभी पकड़ में नहीं आता. न वस्तु शाश्वत है, न पकड़ने वाला ही. यह उस बाजार की तरह है जिसमें से हमें इसकी शोभा देखते हुए गुजर भर जाना है. 
--
क्यूँ अकेले खड़े निहार रहे  मौन व्रत धारण किये  मूक मुख मंडल पर मुखर होने को  बेकल शब्दों को पहरा मिला... 
--
दो वक़्त की
चिंता
से आगे नज़र जाती नहीं, न जाने
किस अंधी सुई में रेशमी धागा
पिरोना चाहते हैं लोग, न
जाने किन क्षितिजों
को छूना चाहते
हैं लोग। 
Shantanu Sanyal शांतनु सान्याल 
--
*परावर्तन*  
*सुषमा मुनीन्द्र* अभिप्राय पर Rahul Dev  
--
उसकी आँखों का कोमल नेत्र बीच से और पतला और या अधिक मोटा होने कनकेव और कॉन्वेक्स होने की क्षमता नहीं रखता है,तब जब वह अपने पास की दो फ़ीट या और भी कम दूरी की वस्तु ,देखता हैं ठीक आँखों के आगे। मोबाइल स्क्रीन जैसी चीज़ पर नज़रें गड़ाते हुए -हमारा आइलेंस ज्यादा कॉन्वेक्स हो जाता है केंद्र से फूले हुए फुल्के सा जब दूर की चीज़ों को निहारते हैं तब पतला (कनकेव )हो जाता है केंद्र से।इसे ही सभी दूरियों को समाहित करने आँख के परदे पर वस्तु को प्रतिबिम्ब रूप ले आना या पावर ऑफ़ अकोमो -डेशन कहते हैं...
--
"जब पतवार थामना हो ,  
नौका के पाल पर  
नजर गड़ाये रखनी चाहिए।" 
विभा रानी श्रीवास्तव 
--
silhouette of trees near mountain during sunset
अपने अन्दर उतरोगे,
तो तुम्हें वह सब मिलेगा,
जो तुम हमेशा सोचते थे 
कि तुम्हारे अन्दर नहीं,
कहीं बाहर है. 
कविताएँ पर Onkar  
--
आपका ब्लॉग
1
रिश्तों की तिजारत में 
ढूँढ रहे हो क्या
नौ फ़स्ल-ए-रवायत में  ?
2
क्या वस्ल की रातें थीं
और न था कोई 
हम तुम थे,बातें थीं... 
आपका ब्लॉग पर आनन्द पाठक 
--
कँगना हो या हो रिया, या स्वर्गीय सुशान्त।
न्यायालय के न्याय पर, थोपो मत सिद्धान्त।।
--
अपने मन के सब यहाँ, बजा रहे हैं ढोल।
बिगड़ गये हैं इसलिए, दो पक्षों के बोल।।
--
अच्छा होता है नहीं, आपस में टकराव।
आपस की तकरार में, पीता दूध बिलाव।।
--
आज के लिए बस इतना ही...!
--