फ़ॉलोअर



यह ब्लॉग खोजें

चर्चाकार : संगीता स्वरुप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चर्चाकार : संगीता स्वरुप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, जून 14, 2011

सफर पुरानी राहों से ……..आगे की डगर पर , साप्ताहिक काव्य मंच – 50 .. चर्चा मंच – 545

नमस्कार , आज का काव्यमंच सजाते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि साप्ताहिक काव्य मंच ने अपना अर्ध शतक पूरा किया है .. और मुझे चर्चा मंच से जुड़े एक वर्ष हो चुका है ..पहली साप्ताहिक काव्य चर्चा २४ मई २०१० में प्रारम्भ हुई थी .पचास चर्चाओं का मंच  बहुत से खूबसूरत पड़ावों से गुज़रा ..इस मंच के माध्यम से बहुत से अच्छे  रचनाकारों से परिचय हुआ ..आज सभी पाठकों का और रचनाकारों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ जिनकी प्रेरणा से यह सफर यहाँ तक पहुंचा .आज जब पीछे मुड कर देखती हूँ तो अनगिनत खूबसूरत नज़ारे दिखाई पड़ते हैं .. सोचा  आज उन्हीं में से कुछ काव्य प्रसून चुन लाऊं ..हांलांकि मुझे तो सारे ही पुष्प पसंद हैं पर माला इतनी बड़ी भी न हो जाए कि उलझ कर ही रह जाए .. तो आज की माला ३५ विभिन्न फूलों से सजी हुई आपके सामने प्रस्तुत कर रही हूँ ..माला बनाने के लिए धागे की ज़रूरत होती है तो  जो शब्द काले रंग से लिखे हैं उनको धागा ही समझियेगा … तो देखते हैं थोड़ा पीछे मुड कर --और बताइयेगा कि यह माला कैसी लगी ..
खुली आँखों के सपने
नर्म मिट्टी से ये रिश्ते
साकार बनो ओ निराकार
संवेदनाएं छलती हैं
माँ जीती कम जागती ज्यादा है
रात भर नींद को ढूँढती रह गयी
उँगलियॉ बेचैन हैं ज़ख्म कुरेदने वाले~~
बस माँ ही जानती हैं कलई चढाना ..
बर्तनों पर भी रिश्तों पर भी

जब भी कोरा कागज़ देखा
करने चल दिए काला उसे
 
ज़िंदगी के श्वेत पन्नों को न काला कीजिये
विरासत को बचाना चाहते हो
एक दिल मेरे पास रख जाओ
दीपों के मद्धिम प्रकाश में..
ढूँढ रही माजी के सामानों में
दुआएँ  भी  दर्द देती हैं
फिर क्यों ढूंढूं अवलंबन
फूलों से मार डालो,
हम पत्थर से जम गए हैं..

यादों के पल , यादों के रंग
फ़ूल तुमने जो  कभी मुझको दिए  थे खत में
“काँटो की पहरेदारी में, ही गुलाब खिलते हैं
तेरी अनुकम्पा से
मैं भी रखना चाहता हूँ
व्रत तुम्हारे लिए

पड़ते हैं जहाँ कदमों के निशाँ
जाग जाते हैं कमनीय स्वप्न
 clip_image002
My Photo आज की काव्य चर्चा प्रारम्भ करते हैं नीरज गोस्वामी जी की खूबसूरत गज़ल से -
कैद में मजबूर तोता बोलता है

जब शुरू में रफ्ता रफ्ता बोलता है
मुंह से बच्चे के फ़रिश्ता बोलता है
जो भी सिखला दे उसे मालिक, वही सब
कैद में मजबूर तोता बोलता है
दिगंबर नासवा जी की एक खूबसूरत नज़्म --मेरी जानी सी अंजान प्रेमिका ...
मेरे तमाम जानने वालों के ख्यालों में पली
गुज़रे हुवे अनगिनत सालों की वेलेंटाइन
मेरी अंजान हसीना
समर्पित है गुलाब का वो सूखा फूल
जो बरसों क़ैद रहा
डायरी के बंद पन्नों में
मेरा परिचय आम  का मौसम हो और आम ( फलों के रजा ) की बात न हो --यह कैसे हो सकता है …डा० रूपचन्द्र शास्त्री जी ले आए हैं टोकरा भर -आम दोहे
तोतापरी-बनारसी, देशी-क़लमी आम।
भाँति-भाँति के आम हैं, भाँति-भाँति के नाम।।
खाओ जितने खा सको, अवश-विवश हैं आम।
लोकतन्त्र में किसी के, मुख पर नहीं लगाम।।
मेरा फोटो मनोज जी के पढ़िए कुछ बेतरतीब विचार  जो क्षणिकाओं के रूप में हैं ..
हो गया ज्ञानी मैं
जब सारी पोथी पढ़ ली
फिर अपने चारों ओर
उँची दीवारें खड़ी कर ली।
My Photo रघुनाथ प्रसाद जी की एक खूबसूरत गज़ल पढ़िए -
केवल उस तकिये ने देखा , बिन मौसम बरसात
केवल उस तकिये ने देखा ,बिन मौसम बरसात |
जिसने दिया सहारा सर को ,तनहा सारी रात |
कितना दर्द  दबा रक्खा ,दिल के तहखाने ने ,
मुस्काती आँखें हरजाई ,कह दी सारी बात |
My Photo
  विभोर गुप्ता जी कर रहे हैं जय जय कार तानाशाही सत्ता की जय हो
अब तो मैं भी सत्ता के विरुद्ध कभी कुछ नही बोलूँगा
भ्रष्टाचार और कालेधन पर अपना मुंह नही खोलूँगा
अरे, मुझको भी तो अपनी जान बहुत प्यारी है
सच लिखने की ताकत मेरी, सत्ता के आगे हारी है
तो भला मैं, क्यूँ सच बोल कर अपना शीष कटाऊ
अमानवीय सरकार को भला क्यूँ अपना दुश्मन बनाऊ
मेरा फोटो सुभाष भदौरिया जी की कल्पना देखिये …कल्पना क्या हकीकत ही है --
जैसे चाहूँ उसे नाचती हूँ
जैसे चाहूँ उसे नचाती हूँ.
बहुत गहरे में, मैं डुबाती हूँ.
ताज़ दिल्ली का बचाने के लिए,
रात में लाठियां चलाती हूँ
.
[DSC01770.JPG] वटवृक्ष पर रश्मि प्रभा जी लायी हैं देवेन्द्र कुमार शर्मा की रचना ..जो पूछ रहे हैं प्रकृति से एक प्रश्न...
हे प्रकृति!
कौन हो तुम?
क्या कभी दिया किसी को
अपना परिचय?
  अरविन्द पांडे जी की ओजपूर्ण रचना --
'सेना'' की आवश्यता क्या ,सेनाएं सभी हमारी हैं.
''सेना'' की आवश्यता क्या  ,सेनाएं सभी हमारी हैं.
जल,थल,अम्बर में शान्ति हेतु अपनी पूरी  तैयारी है.
ये पुलिस,अर्ध-सैनिक बल भी अपनी रक्षा के लिए बने  .
तुम बढ़ो अहिंसा के पथ पर , नेतृत्व इसे अपना देने .
अतुल जी कर रहे हैं ‘ इल्तिज़ा '
इक इल्तिजा करता हूँ, मुझे कोई याद न करे,
मेरी  चाहत कोई कभी, मेरे जाने के बाद न करे |
इतना ही जीता हूँ के हर ख़ुशी मिलती हमें,
मेरे गम में आंसू दिल के कोई बर्बाद न करे |
My Photo  
एस० एन० शुक्ला जी आह्वान  कर रहे हैं --
अनवरत अन्याय है,अब पीर पर्वत हो चुकी है ,
भारती के लाल जागो,आज फिर भारत दुखी है .
अनाचारों से भरे फिर मेघ मडराने लगे हैं,
फिर वही वहशी ,दरिन्दे, देश पर छाने लगे हैं.
वे विदेशी थे,लड़े जिनसे,जिन्हें हमने भगाया,
आज देशी पालतू भी, खुद पे गुर्राने लगे हैं.
मेरा फोटो  धर्मेन्द्र कुमार सिंह जी की गज़ल पढ़िए --
रेत सी मजलूम की तकदीर है
रेत सी मजलूम की तकदीर है
हर लहर से मिट रही तदबीर है
सूर्य चढ़ते ही मिटा देता सदा
भाषणों की बर्फ़ सी तहरीर है
 मेरा फोटो नरोत्तम पुरी जी अपने मन के भावों को बहुत गम्बीर्ता से कह रहे हैं -- “काश "
काश....
कि वो समझ पातें.
मैं तो उन्हें एक नजर देखने,
बाँहों में लेकर माथे को चूमने के लिए बस,
खुद को बनावटी बनाकर,
किस कदर 'बहुरुपिया' बने फिर रहा हूँ.
My Photo  मृदुला हर्षवर्धन को पढ़िए --
सूर्य की प्रतीक्षा
हों रही मानवता विषैली
हों रही गंगा ये मैली
चारों ओर अहम् बिखरा है
स्वार्थ का रंग-रूप संवरा है
साधू की झोली
My Photo  आज की चर्चा का समापन कर रही हूँ ..माहेश्वरी कनेरी जी के एक सुन्दर गीत के साथ ..
हे राह बटोही , तू चलता चल
जब तक साँस चले, तू चलता चल
रूप बदल- बदल, जग तूझे भरमाएगा
दृढ्ता का देख तेज़, स्वयं झुक जाएगा
आज बस इतना ही … अर्ध शतक मनाते  हुए कुल अर्ध शतक ही लिंक्स दिए हैं … आशा है एक बार फिर से पुरानी रचनाओं का आनंद आप अवश्य उठाएंगे …आज के प्रयास पर आपकी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतज़ार रहेगा … फिर मिलते हैं अगले मंगलवार को नयी चर्चा के साथ ..तब तक के लिए नमस्कार … संगीता स्वरुप

मंगलवार, मई 31, 2011

जीने दो इन्हें , न जाने कब खुदा लिबास उतार दे .. साप्ताहिक काव्य मंच – 48 .. चर्चा मंच – 530

नमस्कार , एक बार फिर हाज़िर हूँ मंगलवार की चर्चा ले कर ..चर्चा मंच ऐसी वाटिका है जहाँ जाने पहचाने चेहरों के साथ नए चेहरों का भी परिचय मिलता है … ब्लॉग जगत में ऐसे मोती छिपे हैं जिनकी चमक स्वत: ही दिखाई दे जाती है ..बस इस समंदर में गोता लगना पड़ता है ..खैर आप तो नए मोतियों की चमक से आनंदित होईये .. और बताइए कि मोती असली ही हैं न ? सबसे पहले वाटिका ब्लॉग से चलते हैं आज की चर्चा पर --
clip_image002[6]वाटिका पर पढ़िए नोमान शौक की कविताएँ --यातना
मृत शरीर
कितने ही प्रिय व्यक्ति का क्यों न हो
बदबू देने लगता है
थोड़े समय बाद
किसी टूटे हुए रिश्ते को
अन्तिम सांस तक संभाल कर
जीने की चाह से
बड़ी नहीं होती
कोई यातना ।
मनोज जी विचार ब्लॉग पर लाये हैं एक ऐसी रचना जो मजबूर करती है सोचने पर …
clip_image002[10] clip_image003[4]
“ काम करती माँ “ कविता के आगे की कड़ी है यह झींगुर दास ..
झींगुर दास ने देख लिए तीन पुश्त
उस मालिक की देहरी के
मालिक भी परलोक गए
बच्चे उनके परदेश में हैं
अब झींगुर करेगा क्या,
खाएगा क्या?
clip_image002[12]शिखा वार्ष्णेय कल्पना के पंखों को फैला कर डूबी हैं थोड़ी रुमानियत में --
यूँ ही कभी कभी
ठन्डे पड़ जाते हैं
मेरे हाथ
तितलियाँ सी
यूँ ही मडराने लगती हैं
पेट में
clip_image002[14] हरकीरत हीर जी की हर रचना ज़िंदगी का अनुभव होती है …एक एक लफ्ज़ महसूस होता हुआ स लगता है … न जाने खुदा कब लिबास उतार दे ..
झूठ .....
कुछ यूँ टँगा रहता है
लोगों की जुबाँ पर
के हर रोज़ उतारती हूँ
ज़िस्म के ....
clip_image001आज आपके समक्ष लायी हूँ कविताओं के धनी एस० एन० शुक्ला जी को , फिलहाल कई कविताएँ पढ़ डाली हैं मैंने और बाकी भी पढ़ने का लोभ संवरण नहीं कर पा रही हूँ … जो अभी तक पढ़ी हैं उनमें से वीरवर कर्ण और प्रश्न ने बहुत प्रभावित किया है ..यहाँ उनकी एक और रचना लायी हूँ -
कुछ लोग हवा के साथ चले, धारा के साथ बहे होंगें
लोगों की नजरों में शायद वे ही तैराक रहे होंगे
मैं सदा चला विपरीत धार, मझधार-पार से क्या लेना
मैं विद्रोही बन जिया सदा, फिर जीत-हार से क्या लेना.
clip_image002[16]जिंदगी से भरपूर इस लड़की की मृत्यु की खबर अखबार में पढ़ी ...किसी की नजर में फ़ूड पोइजनिंग का मामला था , तो कोई इसे जानबूझकर जहर खाना बता रहा था ...उस दिन अखबार में 4 लड़के -लड़कियों की आत्महत्या की खबर थी , भुलाये नहीं भूलता ...भरे-पूरे परिवार में किस तरह लोंग अकेले पड़ जाते हैं कि उनके पास आत्महत्या के सिवा चारा नहीं होता ….  वाणी शर्मा जी अपने मन की बात इस रचना के माध्यम से कहना चाहती हैं --
जीने दो इन्हें
अनन्य अद्भुत शांति
सिमटी हो हमारी आँखों में
अंतस तक भिगोती स्निग्धता
जो देती रहे इन्हें साहस
जीने का हौसला
clip_image002[18]अतुल प्रकाश त्रिवेदी जी कॉल सेंटर में काम करने वाली लड़कियों की दिनचर्या को शब्द दे रहे हैं --गुड़ मॉर्निंग
अभी अभी
नभ में टूटा कोई तारा
हमने नहीं देखा
नदी के तट पर
हर शाम की तरह
खुद का प्रतिबिम्ब निहारता
clip_image002[20]निवेदिता श्रीवास्तव जी दानवीर कर्ण के विषय में अपनी भावना व्यक्त कर रही हैं …सूर्य पुत्र या सूत पुत्र "कर्ण"
आज सूर्य की ,
धरा पर झांकने को तत्पर,किरणों से
मैं सूर्यपुत्र कुछ कहना चाहता हूँ
मैंने तो कभी न पाली किसी के प्रति
अपने मन में कोई दुर्भावना ,फिर -
मुझे मिली किस अपराध की सजा !
clip_image001[4] कुश्वंश जी महाभारत के पत्रों को आज के युग में किस सन्दर्भ में देख रहे हैं ज़रा गौर करें --अंजाम नहीं मालूम
महाभारत की द्रोपदी का प्राणांत
कोई नहीं जानता,
और जानता भी है तो
पढने जैसा कुछ नहीं होगा उसमे,  
क्योकि द्रोपदी
महाभारत समाप्त होने पर भी
नहीं मरी,
आज भी जिन्दा है,
clip_image002[22]आशुतोष मौर्य जी कहते हैं “  मेरे मित्र सोमू दा की एसएमएस के जरिए भेजी गयी ये कुछ कविताएं बेहद प्यारी लगती हैं मुझे। इन कविताओं की सबसे खास बात यह है कि सोमू दा इन्हें अपनी मूल कविता संग्रह में कहीं नहीं रखते। ये कविताएं उन्होंने संदेश के निमित्त ही लिखी हैं। तो लीजिए पढ़िए उनके सोमू डा की रचनाएँ .. जो सच ही एक से बढ़ कर एक हैं ..सन्देश कविताएँ
धरती और स्त्री में एक समानता है
कि वह धरती की तरह है
और एक अन्तर कि वह धरती नहीं
वह एक समय में कई धुरी पर घूमती है
कई बार तय करती है दूरी
वहां तक जहां तरतीब में नहीं हैं चीजें
घर जैसी छोटी दुनिया में कोई स्त्री
कितने अद्भुत तरीके से धरती बनी रहती है
clip_image002[24]देवेन्द्र गौतम जी की एक खूबसूरत गज़ल --
डूबने वाले को
डूबने वाले को तिनके के सहारे थे बहुत.
एक दरिया था यहां जिसके किनारे थे बहुत.
एक तारा मैं भी रख लेता तो क्या जाता तेरा
आस्मां वाले तेरे दामन में तारे थे बहुत.
clip_image001[6] आनंद द्विवेदी जी बहुत से नज़ारे दिखा रहे हैं वेटिंग रूम से -
प्रतीक्षालय में होना
सुखद है,
बनिस्बत

होने के
किसी प्रतीक्षा में ..

हजारों चेहरे
और इसके आगे की कड़ी पढ़िए ..वापसी .. प्रतीक्षा के बाद
याद आ रहा है मुझे
गुज़रते हुए इस
अनिश्चितकालीन प्रतीक्षा से
कहा था कभी
clip_image001[8]अरुण चन्द्र राय जी मजदूरों की मजबूरी को अपने शब्दों में लाये हैं …लेबर चौक खोडा
मुझे नहीं पता कि
देश का सबसे बड़ा
लेबर बाज़ार कहाँ है
लेबर बाज़ार कहाँ है
लेकिन जब देखता हूं
दिल्ली, नोएडा और गाज़ियाबाद के बीच
नो मैन्स लैंड खोड़ा के चौक पर
हर सुबह

clip_image001[10] स्वराज्य करुण जी लाये हैं एक खूबसूरत गज़ल -
ज़िंदगी की नदी में
हमने जिसे अपने खून-पसीने से खूब सींचा है , 
नज़दीक उसके जा भी न सकें , ये कैसा बगीचा है   ! 
कालीन जो तुमने बनायी, बिछी है उनके पाँव में ,   
घर में तुम्हारे यहाँ महज काँटों का गलीचा है !
मेरा फोटो दिलबाग विर्क जी की हाईकू पढ़िए साहित्य सुरभि पर
तोड़ लेती है
टहनियों से फूल
स्वार्थी दुनिया .
चांदी काटना
सत्ता का मकसद
मेरे देश में .
clip_image002[28]अना जी बता रही हैं कि आज बचपन कैसे बस्तों के बोझ तले दब रहा है -
ये बचपन
बस्तों के बोझ तले दबा हुआ बचपन
बसंत में भी खिल न पाया ये बुझा हुआ बचपन
बचपन वरदान था जो कभी अति सुन्दर
पर अब क्यों लगता है ये जनम - जला बचपन
clip_image002[30]इन्द्रनील “ सैल" जी के खीचे हुए चित्र के साथ उनकी एक खूबसूरत गज़ल का आनंद लीजिए …
ये जिंदगी, पता है क्या ?
न खत्म हो, सज़ा है क्या ?
है आँख क्यूँ भरी भरी ?
किसी ने कुछ कहा है क्या ?
clip_image001[12]सौरभ चौधरी “सुमन “ अपनी रचना के माध्यम से उस नन्हे शिशु के मन की बात बता रहे हैं जिसने अभी इस दुनिया में प्रवेश किया है … वो नन्हा क्या सोच सकता है .. ज़रा आप भी पढ़िए --- " माँ "...!!!
कितना खुश था मैं माँ
जब मैं तेरे अन्दर था माँ
इस दुनिया से बचाकर कर रखा था तुमने
कितने प्यार से पाला था तुमने
 
clip_image001[14]कुंदन जी को किसी कि आँखें देख कर क्या क्या लगता है जानिये उनके ही शब्दों में ..
क्या कहूँ तेरी आँखों के बारे मे
जब भी इन्हें देखता हूँ
तो लगता है
इन आँखों मे झील की गहराई है
इन आँखों मोती की सच्चाई है
clip_image001[16]डा० कविता किरण जी अपनी गज़ल में कह रही हैं ---अमृत पी कर भी है मानव मरा हुआ
अमृत पीकर भी है मानव मरा हुआ
बरसातों में ठूंठ कहीं है हरा हुआ
करके गंगा-स्नान धो लिए सारे पाप
सोच रहे फिर सौदा कितना खरा हुआ
 My Photo
clip_image002[32] अरुण कुमार निगम जी की एक खूबसूरत रचना --
चादर सी ,चूनर सी- चैत की चंदनिया
झांझर सी,झूमर सी - चैत की चंदनिया
महुआ की मधुता सी,  मनभाती-मदमाती
छिटके गुलमोहर सी - चैत की चंदनिया
अनपढ़ - अनाड़ी सी   ,सल्फी सी-ताड़ी-सी
मादक-सी,मनहर सी - चैत की चंदनिया
clip_image002[34] रंजीत जी लाये हैं मन की बात मन से करते हुए --
सामने तालाब पर
भोरे-भोर आया था वह
झलफल होने तक इंतजार करता रहा
न जाने किसका
न जाने क्यों
clip_image002[36] रेखा श्रीवास्तव जी उम्र के उस पड़ाव पर आकर दर्द महसूस कर रही हैं जब शरीर थकने लगता है …बच्चे सब घोंसलों से निकल अपने आकाश में उड़ने लगते हैं ..अपना नया आशियाना बना लेते हैं --
दर्द किसी सूने घर का
तेरी आवाज सुनी तो सुकून आया दिल को,
वर्ना तुझे देखे हुए तो जमाना गुजर गया।
कभी गूंजती थी किलकारियां इस आँगन में,
वर्षों गुजर चुके है इसमें अब पसर गया।
clip_image002[38]डा० आकुल जी की प्रस्तुति साहित्य प्रेमी संघ पर पढ़िए -- इस तरह से
इस तरह अंतर जगत में
साथ में मिलकर चले हम ,
दूर भी तो रह न पाए ,
पास आ पाए नहीं .
clip_image002[40]मृदुला हर्षवर्धन जी न जाने क्यों कुछ चुप चुप सी हैं और कह रही हैं कि -आज मन बहुत उदास है ... तो चलिए कुछ उदासी दूर कर दी जाये ..
आज मन बहुत उदास है
सब कुछ तो है, जाने फिर किस की प्यास है
भीड़ में अकेलेपन का अजीब सा एहसास है
शुष्क आँखों के किसी कोने में, टूटी हुई आस है
clip_image002[42]बाबुषा एक पहाड़ी की भावनाओं को भी अपने शब्द दे रही हैं ..
मेरी छाती में
लोटती रहती है धूप
दिन के दूसरे पहर तक;
और फिर -
सरकते हुए
धरती के सुदूर कोने में
चली जाती है !

clip_image002[44]गोपाल तिवारी जी एक बता रहे हैं कि राजनीति में अपने आकाओं के चक्कर लगाने से कुछ न कुछ तो हासिल हो ही जायेगा ---
हास्य कविता
राजनीति में
जो अपने आका का परिक्रमा लगाएगा
कभी नही तो कभी पूजा जाएगा
और जो अकडन दिखलाएगा
अवसर को गंवाएगा
clip_image001[18] वंदना गुप्ता जी … एक विस्तृत आकाश को कैनवस पर उतार लायी हैं …
तुम्हारी ख्वाबों की दुनिया
का कैनवस कितना
विस्तृत है
है ना ...........
उसमे प्रेम के
कितने अगणित रंग
बिखरे पड़े हैं
clip_image002[46]वर्षा सिंह खूबसूरत रचना से बता रही हैं कि मीठे बोल मन में कैसे अपार सुख को भर देते हैं ---बोल प्यार के
कितना तरसा है मन
मीठे बोल तुम्हारे सुन कर मेरी
बोल तुम्हारे मिल जाएँ
मन कि कलियाँ खिल जाएँ
clip_image002[48]वटवृक्ष पर रश्मि प्रभा जी प्रस्तुत कर रही हैं आनंद द्विवेदी जी को -- उनकी एक गज़ल
खत लिख रहा हूँ तुमको--
न दर्द, ... न दुनिया के सरोकार लिखूंगा,
ख़त लिख रहा हूँ तुमको, सिर्फ प्यार लिखूंगा !
तुम गुनगुना सको जिसे , वो गीत लिखूंगा ,
हर ख्वाब लिखूंगा, .. हर ऐतबार लिखूंगा !
clip_image001[20] ऋषभ जी अलग अंदाज़ में पेश कर रहे हैं ..कुर्सी - रोटी
कुर्सी मुकुट और दरबार
रोटी पेटों की सरकार
कुर्सी भरे पेट का राज
रोटी भूखों की आवाज़
कुर्सी सपनों का संसार
रोटी मजबूरी-बेगार
clip_image002[50]चन्द्र भूषण मिश्रा “ गाफिल “ जी की खूबसूरत गज़ल …चर्चामंच पर पहली बार पेश है
बस वही दूर हुआ जा रहा मंजिल की तरह
मैँने चाहा है बहुत जिसको जानो-दिल की तरह।
बस वही दूर हुआ जा रहा मंजिल की तरह॥
जुल्फ़-ज़िन्दाँ में हूँ मैं कैद एक मुद्दत से,
कोई आ जाये मेरे वास्ते काफ़िल की तरह।
clip_image002[52]कुसुम ठाकुर जी कुछ हाईकू रचनाये लायीं हैं …ममता
ममता माँ की
निःस्वार्थ सतत ही
है अनमोल
******************
गोद समेटे
धरा और जननी
यही शाश्वत
clip_image002[54] रश्मि प्रभा जी मन के मंथन को कर लायी हैं एक नायब रचना --अमृत देवता के हाथ
सर्वप्रथम कृष्ण मनुष्य
फिर भगवान्
कभी कुशल राजनेता
कभी सारथी , .....
कभी सार कभी सत्य
clip_image002[56]मनोज ब्लॉग पर श्यामनारायण मिश्र जी का खूबसूरत नवगीत
गूंजता होगा नाम तुम्हारा
घाटियों में
गूंजता होगा तुम्हारा नाम।
दूर प्राची के अधर से
सारसों की दुधिया ध्वनि
चू रही होगी।
clip_image001[22]डा० रूपचन्द्र शास्त्री जी अपने गीत में एक सार्थक चिन्ता को व्यक्त करते हुए कह रहे हैं
यौवन जैसा “रूप” कहाँ है,
खुली हुई वो धूप कहाँ है,
प्यास लगी है, कूप कहाँ है,
खरपतवार उगी उपवन में।
पंछी उड़ता नीलगगन में।
और इस सीख के साथ ही देखिये क्या हाल है गर्मी का ?  पढ़िए कुछ दोहे --दोहे - दो गंजे
clip_image002[58]
गर्मी के कारण हुए, हाल बहुत बेहाल।
बाल वाङ्मय लिख रहे, मुँडवा करके बाल।।
सिर घुटवा गंजे हुए, दोनों ब्लॉगर साथ।
रवि जी ने रक्खा हुआ, कन्धे पर है हाथ।।
clip_image001[24] चर्चा के समापन तक बहुत से लिंक्स दिए पर अभी भी लगता है …
अभी कुछ और ....बाकी है .. समीर लाल जी की एक खूबसूरत गज़ल ..
इन्हीं राहों से गुज़रे हैं मगर हर बार लगता है
अभी कुछ और,अभी कुछ और ,अभी कुछ और बाक़ी है

हमेशा ज़ख़्मी दिल को दोस्तो ये खौफ रहता है
अभी कुछ और,अभी कुछ और ,अभी कुछ और बाक़ी है
लीजिए मैंने तो सारे मोती रख दिए आपके सामने … आपको कौन कितना आकर्षित करता है , यह आप ही बताएँगे … आपके सुझाव और प्रतिक्रिया का हमेशा इंतज़ार रहता है … आप जाँचिये – परखिये और मैं चली नए मोती इक्कठा करने … अरे अगले मंगलवार को भी तो लाने हैं न कुछ नए चेहरे …चलते चलते एक हास्य रचना यहाँ भी -- संगीता स्वरुप