फ़ॉलोअर



यह ब्लॉग खोजें

चर्चाकारा -कामिनी सिन्हा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चर्चाकारा -कामिनी सिन्हा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, जुलाई 24, 2022

"सफर यूँ ही चलता रहें" (चर्चा-अंक 4500)

सादर अभिवादन  

आज की विशेष प्रस्तुति में 

आप सभी का हार्दिक स्वागत है।

"शून्य"अपने आप में कुछ नहीं मगर जब  वो किसी से जुड़ता जाता है तो उसकी कीमत बढ़ती जाती है।

कोई सफर भी शून्य से ही  शुरू होता है और शून्य पर जाकर ही ख़त्म होता है। 

 मगर जब-जब  किसी शून्यरुपी अर्द्धविराम पर हम एक पल के लिए रूकते हैं तो पीछे मुड़कर जरूर देखते हैं कि अबतक का हमारा सफर कैसा था ? सफर कितना सुखद रहा,याद करते हैं कि-राह में कितनी अड़चनें आई थी,कैसे हमने उसका समाधान किया था ?  कितने हमसफ़र मिले, कितने साथ है कितने बिछड़ गए और कितने नये जुड़ गए,फिर आगे की ओर देखते हैं और कामना करते हैं कि हमारा "सफर यूँ ही जारी रहें" निरन्तर, निर्विरोध, रुकें भी तो एक सुखद पड़ाव पर। 

एक-एक शून्य जोड़ते हुए आज चर्चा मंच ने भी  4500 वें पायदान पर कदम रखा है। 

आज चर्चा मंच के लिए एक सुखद दिन है और मेरे लिए भी कि-मुझे इस प्रस्तुति के बहाने पीछे मुड़कर देखने का सुअवसर मिला। विगत 13 वर्षों से इस मंच को कितने ही सम्मानित चर्चाकारों ने सजाते-संवारते हुए इस मुकाम पर पहुंचाया है। उनमें से बहुतों से तो मैं परिचित भी नहीं हूं । लेकिन इतना जानती हूँ कि ये सभी चर्चाकार के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ रचनाकार भी थे।इन सभी के प्रति मेरी अगाध श्रद्धा है।

 उन सभी वरिष्ठ चर्चाकारों को मेरा सत-सत नमन

यही कामना करती हूँ कि- इस मंच का सफर यूँ ही जारी रहें। 
सम्मानित हमेशा ये मंच रहें 
 चर्चाकारों की महफ़िल सजी रहें 
मैं साथ ना रहूँ, कोई और रहें 
पर कारवां यूँ ही बढ़ता रहें 

नये ब्लोगरो को प्रोत्साहन मिले  
पुराने को सम्मान 
सफर यूँ ही चलता रहें
आये ना कभी  पुर्ण विराम 
***********************
  •  वरिष्ठ चर्चाकार "रविकर जी" जिन्हें इस मंच का "1000वाँ" अंक प्रस्तुत करने का सौभाग्य मिला था उन्होंने ने कहा था-
  • शास्त्री जी गुरुनाम धन्य, रूप मंच का श्रेष्ठ ।
  • सतत परायण चिकित्सक, नर नारायण ठेठ ।
  • नर नारायण ठेठ, मंच को साजा एकल।
  • चर्चा का आलेख, बढाया कितना दल बल ।
  • प्रस्तुति हों उत्कृष्ट, सजे हर दिन यह चर्चा ।
  • रहें स्वस्थ सानंद, पाठकों पढ़ लो पर्चा ।।
******
आज की इस विशेष प्रस्तुति में पहली चर्चा आदरणीय रविकर जी की 
है हजार हाथा-हथी,  हथिनी हथ हथियार ।
हथियाया हरदम हटकि, हरसाया हरबार । 
हरसाया हरबार, सभी हे *चर्चा-कारों ।
नए-पुराने विज्ञ, नेह शाश्वत स्वीकारो ।
पाठक ब्लॉगर जगत, हुआ रविकर आभारी ।।
--
इस अंक की प्रशंसा में यशोदा दी ने कहा था 
हजारवीं पोस्ट पर सहस्त्रों बधाइयाँ, शुकामनाएँ
इन्तजार करूँगी पाँच हजारवीं पोस्ट का...
बधाई दूँगी..नज़र भी उतारूँगी...
इसी बहाने मैं अपनी उम्र भी माँग रही हूँ
कि पाँच हजार दिन और जीवित रहूँगी
--
अरुण कुमार निगम जी ने कहा था 
“ चर्चा मंच” – 1000 वें अंक की बधाई
भाई “चर्चा– मंच ” पर , कल का अंक “हजार”
और सुखद संयोग है , रविकर सँग बुधवार
रविकर सँग बुधवार , देखिये क्या गुल खिलता
दिन है बड़ा विशिष्ट , प्रतीक्षा !! क्या-क्या मिलता
शुभ-अवसर पर“ रूप ” , खिलायें हमें मिठाई

“कुछ मीठा हो जाय” , बधाई बहना भाई ||

  • *********
 मेरी आज  की प्रस्तुति भी उन्ही वरिष्ठ रचनाकारों को समर्पित है। सभी की रचनाओं को समेटना तो बहुत मुश्किल है इस लिए मैं सिर्फ उन्हीं की रचनाओं को आप सभी से साझा कर रही हूँ जिनसे मैं थोड़ी-बहुत परिचित हूँ । 
-----------
चर्चा मंच के संस्थापक 

ललनाएँ सीता जैसी  हों, भरत-लखन से भाई हों, 
वीर शिवा जैसे प्रसून हों, कलियाँ लक्ष्मीबाई हों,
आजादी के परवानों का, गाँव-नगर में हो सम्मान।
अपनी कुटिया बन जाएगी सुन्दर विमल-वितान।।
------------

शेष दोहे  (रविकर जी)


साथ जिंदगी के चले, काबिलियत किरदार।
दोनों से क्रमशः मिले, लक्ष्य सुकीर्ति-अपार।।

जीत अनैतिकता रही, रिश्ते हुए स्वछंद।
लंद-फंद छलछंदता, हैं  हौसले बुलंद।।

दुश्मन घुसा दिमाग में, करे नियंत्रित सोच।
जगह दीजिए दोस्त को, दिल में नि:संकोच।।
--------------

कोई कवि नहीं था,रावण के राज्य में 

(आ.यशोदा अग्रवाल दी )

राम !
तुम और तुम्हारे राज्य की
भाषा भी बची हुई है
वह
 तो केवल साहित्य है
जहाँ तुम हो,
वहीं 
तुम्हारी भाषा भी है!

साहित्य ही पहचानता है कि
राम क्या है और
रावण क्या नहीं है
------------

समय का वज्र (आ.रविंद्र सर जी )


प्रतीक्षा के पर्वत के छोर पर 

कब प्रभात के तारे का 

सुखद आगमन होगा?  

लोक-मानस में 

अधीरता के आयाम 

इतिहास की उर्वरा माटी पर 

------------

चक्रव्यूह (आ. संगीता स्वरूप  दी )

पर जब उठता है उद्वेग
तब ज्वार - भाटे का रूप ले
चक्रव्यूह सा रचा जाती हैं
फिर लहरों का चक्रव्यूह
तूफ़ान लिए आता है
शांत होने से पहले
न जाने कितनी
आहुति ले जाता है ।
( आ. दिलबाग सिंह जी )


ग़म बोकर
सींचा आँसुओं से
कहकहों से सींची
ख़ुशियों की क्यारी
पकी जब खेती
शब्द उगे
नज्म, ग़ज़ल, गीत बनकर
----------
नशा , इश्क का ,
नशा , शराब का ,
नशा , खूबसूरती का ,
नशा , उच्चे पद का ,
नशा , एकत्रित धन का ,
नशा , इबादत " रब " का ,
मेरा नशा.... ?
अच्छा या बुरा.... ?
समझ में नहीं आरहा.... तलाश , 
सिर्फ तलाश जारी है....
---------------

"अपनी सोनल का रिश्ता आया है,

अच्छा ला ईज्जतदार सुखी परिवार है,

लडके का नाम युवराज है.

बैंक  मे काम करता है.

 बस सोनल हाँ कह दे तो सगाई कर देते है."

 सोनल उनकी एका एक लडकी थी..

 घर में हमेशा आनंद का वातावरण रहता था.

-----------

  • एक प्रश्न( आ. कुलदीप सर जी)

  • एक प्रश्न
    वो बेटी
    ईश्वर से पूछती है,
    क्यों भेजा गया
    मुझे उस गर्भ में,
    जहां मेरी नहीं
    बेटे की चाह थी....
    एक प्रश्न
    वो बेटी
     उस  मां से पूछती है,
    "तुम तो मां  हो
    क्या तुम भी

---------
गीतिका "कब्जा है 'रूप' लुटेरों का" 
नजरों से गिराने की ख़ातिर, पलकों पे सजाये जाते हैं।
मतलब के लिए सिंहासन पर, उल्लू भी बिठाये जाते हैं।।
--
जनता ने चुना नहीं जिनको, वो चोर द्वार से आ पहुँचे,
लोकतन्त्र में असरदार, सरदार बनाये जाते हैं।
--
ढका हुआ भाषण से ही, ये लोकतन्त्र का चेहरा है
लोगों को सुनहरी-ख्वाब यहाँ, हर बार दिखाये जाते हैं।
---------
चलते-चलते वर्तमान समय की हमारी चर्चाकार जिन्होंने विगत पांच वर्षों से निरंतर इस मंच पर अपना अमूल्य योगदान दिया है आदरणीया अनीता सैनी जी 

ख़ामोश होते रिश्ते

 सिसक    रहा    सन्नाटा, 
ख़ामोशियों  की गुहार  यही , 
रिक्त   हो  रही   साँसों  का ,
 क्या  यही    हिसाब    दोगे ? 

  बेज़ुबान   शब्दों   को ,
 कब जुबान दोगे ? 
 जल रहे अंहकार में  रिश्ते   , 
 मानवता  की  ममता  क्या,  
यही   सिला    दोगे  ?
-------------
और हमारी प्रिय चर्चाकार आदरणीया मीना भारद्वाज जी जो अस्वस्थ रहने की वजह से 
इस मंच को अलविदा कह चुकी हैं।
इन दोनों के चर्चा के बिना तो 
ये सफर पूरा ही नहीं होता न

"स्वागत"

आवरण बद्ध कल बस ,
अपने खोल से निकलने ही वाला है ।
हर बार की तरह आज ,
बस कल में बदलने ही वाला है ।।
आज और कल यूं ही ,
साल दर साल बदलते रहेंगे ।

-----------
आपने सही कहा मीना जी
"आज और कल यूं ही
साल दर साल बदलते रहेंगे
आज हम है कल कोई और होंगे

एक बार फिर से मैं उन सभी चर्चाकारों और पाठकों को हृदय तल से नमन करती हूं जो इस मंच से जुड़ें थे और जो अब भी जुड़े हैं।
 आप सभी को 4500 अंक की हार्दिक शुभकामनाएं
 लिखना तो बहुत कुछ चाहती थी परन्तु, समय आभाव के कारण कुछ अरमान अधूरे रह गए 

आज का सफर यही खत्म करती हूँ
 मगर,"सफर यूँ ही चलता रहेंगा" 

आपका दिन मंगलमय हो 
कामिनी सिन्हा 

मंगलवार, जुलाई 19, 2022

"सैनिकों की बेटियाँ"(चर्चा अंक 4495)

सादर अभिवादन आज की प्रस्तुति में आप सभी का हार्दिक स्वागत है (शीर्षक और भुमिका आदरणीया अनीता सैनी जी की रचना से)

पिता शब्द में रंग भरतीं 

माँ को सँवारतीं 

स्वप्न के बेल-बूँटों को स्वतः सींचतीं 

टूटने और रूठने से परे वे 

न जाने कब सैनिक बन जाती हैं। 

***

एक सैनिक की मां,बहन, पत्नी और बेटी   को सत-सत नमन

इन सभी विरांगनाओं के त्याग ने ही इन वीरों को बल प्रदान किया है 

भारत माता के वीर सपूतों को सत-सत नमन करते हुए चलते हैं आज की कुछ खास रचनाओं की ओर....

*******

दोहे "गीला हुआ रुमाल" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)

बादल फटे पहाड़ पर, प्रलय भरे हुंकार।

प्राण बचाने के लिए, मचती चीख-पुकार।।

--

होती है बरसात की, धूप बहुत विकराल।

स्वेद पोंछते-पोंछते, गीला हुआ रुमाल


*********

सैनिकों की बेटियाँ

सैनिकों की बेटियाँ

पिता के स्नेह की परिभाषा 

माँ के शब्दों में पढ़ती हैं।

भावों से पिता शब्द तराशतीं 

 पलक झपकते ही बड़ी हो जाती हैं। 

*********


“मैं”

माया के बंधन में उलझा

घनघोर तमस में दीपक सा 

नश्वरता बीच अमरता सा

सुखद सलोना क्षणभंगुर 


 कुछ अनचीन्हा चुन लेती हूँ 

अनमोल भाव गुन लेती हूँ 


*********



जब याद कमल सर खिलता है

तू हर उस पल में मिलता है 

जब याद कमल सर खिलता है, 

नहीं अतीत न भावी में ही 

दर्पण दर्शन का मिलता है !


मन जो नित भागा ही रहता 

कही हुई को फिर-फिर कहता, 

व्यर्थ कल्पना महल बनाए 

इस पल में ना कभी झाँकता



*******

270. ओलमोचा
ओल" के बारे में तो सभी जानते होंगे- इसे "सूरन" और "जिमिकन्द" कहते हैं, लेकिन ओल के पौधे के बारे में सब नहीं जानते होंगे। इसके पौधों को हमारे इलाके में "ओलमोचा" कहते हैं। बरसात शुरू होते ही ये पौधे घरों के पिछवाड़े में, परती जगहों में और 'घूरे' (जहाँ घरों का कचरा फेंका जाता है) पर उगने लगते हैं। आम तौर पर साफ-सफाई के समय इन्हें उखाड़ कर फेंक ही दिया जाता है, लेकिन पहाड़ियों (हमारे यहाँ की 'राजमहल की पहाड़ियाँ') पर जो ओलमोचे उगते हैं, उन्हें बाकायदे काटकर आदिवासी महिलाएं बाजार********प्रश्न कैसे कैसे

किसी का उत्तर मिल पाता 

किसी को बहुत खोजना पड़ता 

तब जा कर मिल पाता |

कुछ सवाल ऐसे होते 

उत्तर बहुत दिनों के बाद मिलते 

जब तक आशा छोड़ चुके होते 

सोचते अब न मिलेंगे

******

स्त्रियां रिटायर नही होती

दो दिन  पहले  रिटायर्मेंट ले चुकी अपनी फैमिली  डॉक्टर के पास  उनके घर गयी । सुबह  सुबह  घर पहुंची तो वो रसोई  मे सब्जी बना रही थी । देखकर  लगा रिटायर्मेंट शब्द  स्त्रियों के लिए  नही बना है । 

अपने प्रोफेशन से तो रिटायर्मेंट  ले लिया लेकिन  ये अवैतनिक  काम घर गृहस्थी से कभी उनको छुट्टी नही मिलती । सत्तर  साल से ज्यादा की आयु  हो चुकी  है लेकिन गृहस्थी रसोई  अब भी उनकी जिम्मेदारी और कर्तव्यों मे है । 

*********तेरे ख़ुशबू में बसे ख़त- राजेन्द्र नाथ रहबर

********


‘मारुति’ पर देव नागरी में ‘मारुति’ उन्हीं ने अंकित करवाया
नौ वर्ष की उम्र में यानी 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन से दो वर्ष पहले 1940 से ही बैरागीजी कविता लिख रहे हैं। उन्होंने मूलतः मालवी में अपना काव्य लेखन किया। सन् 1951 में मनासा की एक विशाल जनसभा में नन्दराम नामक बालक ने जब अपने ओजस्वी स्वर और आत्मविश्वास के साथ 

********    ॐ नमः शिवाय

मुण्डमाल,बाघम्बर सोहे.
विषधर संग छटा निराली
मस्तक गंगाधर,शशिधर सोहे
हस्त कपाल श्मशान बिहारी।।


*********महादेव की चरण वंदना के साथ  इस चर्चा को समाप्त करती हूं ।अब आज्ञा देआपका दिन मंगलमय होकामिनी सिन्हा