फ़ॉलोअर



यह ब्लॉग खोजें

चर्चाकारःअरूणेश सी दवे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चर्चाकारःअरूणेश सी दवे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, सितंबर 21, 2011

"समाचारों के नाम पर" {चर्चा मंच - 644}

नमस्कार मित्रों! 
एक बार फ़िर बुधवासरीय चर्चा में आप सभी का स्वागत है। यह चर्चा देश मे आये  भूकम्प यहाँ डोले धरती    के बीच भी हो रही है और हमारा ब्लाग जगत भी इसके  झटके झेल रहा है। दिव्या जी और कुछ अन्य साथी ब्लागरों के बीच का विवाद गहरा गया और नौबत दिव्या जी के ब्लाग जगत छोड़ने तक की आ चुकी है। जिम्मेदार वह खुद भी हैं, विवाद पैदा करने वालों और अनाप शनाप  कमेंट करने वालों से उलझना समय खराब करना ही नही वरन अपनी लेखनी को प्रभावित करना भी है। इसी क्रम में भावनाओं में बह, उन्होने ब्लाग जगत से दूर जाने की बात सोची और विद्वान भारतीय नाम के सज्ज्न ने मजा लेने की। खैर अब वे आयें वापस या न आयें पर विद्वान भारतीय जी रुक जा ओ जाने वाली रुक जा  जैसे पोस्ट लगा कर उन्हे और परेशान करने मे जुटे ही हुये हैं। खैर कलम है और दिमाग है तो सदुपयोग, दुरुपयोग हो ही सकता है। रही बात व्यंग्य की तो समय आने पर लिखा ही जा सकता है। खैर हम सभी के लिये उदाहरण है कि मूर्खों की टिप्प्णियों का जवाब देने के चक्कर में हम किन हालातों मे पहुंच सकते हैं।
खैर साहब हमने कह दिया है पितरों से,  कौवे की मध्यस्थता  पर अड़ोगे तो मामला कैंसल। इसी क्रम में पितृ तृप्तिकरण परियोजना -में -- ललित शर्मा           जी ने करारा व्यंग्य लिखा है । आगे ताज़ा समाचार ...है इस प्रकार ....   कि  सखी मन्नू बहुत ही कमात है महंगाई डायन खाये जात है ।   इस पर (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")   जी बोले "कहीं अरमान ढलते हैं"        तो वंदना जी बोलीं भरम कायम रखने के लिये चश्मो मे नमी तो होनी चाहिये…………   इस पर रविकर जी निराले अंदाज मे बोले आज्ञा अनुमति सूचना, शिशु किशोर तरुणेश । विद्या जी का मत था कि     कहानी-प्यार की जीत"    तो पुसदकर जी बोले बस यही बाकी रह गया है क्या समाचारो के नाम पर?         । बरूआ जी बोल पड़े क्या नेता लूस करेक्टर है ??? इस पर प्रमोद जोशी जी का कहना था कि   राजनीति में जिसका स्वांग चल जाए वही सफल है ।बात सही भी है चीज से नाचीज होने मे समय क्या लगता है भाई, कल तक जो हमारी बहन ब्लाग जगत में नित योगदान कर रही थी,  उनको ऐसा पेश कर दिया गया कि अगर अब वो कुछ पोस्ट करें तो अपराधी बन जायें। खैर अजीत जी जैसे पुराने और सभ्य लोगों का ध्यान जरूर आता है   और उनका कामदिल चीज़ क्या है…नाचीज़ क्या है… भी सबसे अलग और खास ही है।
सच कहूं आपसे तो आज ब्लाग जगत में रहते हुये और बाकी ब्लागरों से दूर रह कर अच्छा लिखने वालों की  एक नयी पौध खड़ी हो रही है। हमे भी इस परिवर्तन के लिये खुद को तैयार कर समय के हिसाब से परिवर्तन करना ही होगा। ये कुछ लिंक और देख लीजिए!

फुरसतनामा: मेरा जीवन दर्शन    संजय महापात्रा 

चलिये अगले हफ़्ते फ़िर  मुलाकात होगी!

बुधवार, जुलाई 06, 2011

"लोकपाल" (चर्चा मंच-567)

आप सभी का बुधवासरीय चर्चा मे स्वागत है    मित्रों आज की चर्चा मुख्यतः लोकपाल और भ्रष्टाचार पर ही केंद्रित है और मै इस विषय पर आप सभी को ब्लाग जगत की सैर पर लिये चलता हूं
शुरूआत  "लोकपाल" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")    से ही  जिसमे छटपटाते नेता नजर आयेंगे और इसके बाद ये तेरा बिल ये मेरा बिल ------- ये बिल बहुत हसीन है पर लोकपाल बिल मे नेताओं और जनता की अलग नजर और नजरिया देखा जा सकता है । पत्रकारों का नजरिया अपना सपना मनी-मनी वाला ही है जिसके कारण शर्मनाक पत्रकारिता का दौर चल रहा है
कुछ पत्रकार भाई लोकभाषा कॊ जीवित रखने में प्रयासरत संग न होई दुई काज भुवालू, हसब ठठाव फुलावहूं गालू : एक निवेदन नजर आते हैं और बाकी तो खैर तमासबीन ही बने हुये हैं वाकई आज हम सब अपना ही तमाशा बना देखने मे मस्त हैं । भूल चुके हैं कि गणतंत्र के क्या मायने  हैं व्यवस्थित परिवेश  क्या होता है भ्रष्टाचार विरोध, विभ्रम और यथार्थ  
क्या है   और  भारतीय लोकतंत्र की हत्या  क्यों  हुई लाचार होकर तुम आज हंसते हो हंस लो मुझ पर      कहने से भी काम न होगा और मन्नू से उम्मीद रखना भी बेकार है क्योंकि सोनिया की कठपुतली ही हैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह    जिनका इंटरव्यू  दीमक ''छौ''रसिया के सामने मन मौन सिंह   पढ़ आप मामला समझ जायेंगे  
   ग़म   खाने उदास होने से काम न चलेगा । जिनके पास सत्ता है वो तो ‘बाप भए चयनकर्ता तो जुगाड़ काहे न होए’      की तर्ज पर ऐश कर रहे हैं और बेशर्म इतने हो चुके हैं कि प्रसिद्धि के नुस्के:बदनामी में शोहरत  का फ़ार्मूला अपना रहे हैं अब या तो  "माँ तारा":-(ममतामयी माँ सबको तारने वाली)    ही तारेगी इसके अलावा एक ही रास्ता है भाई तू भी उठ -पूरा ब्रह्मांड जाग गया  की तर्ज पर सभी को एक होना होगा लेखको को लेखन मे कवियो को कविता में वीर रस से परिपूर्ण जनता को जगाने वाले लेख लिखने होंगे मित्रों जिंदगी तो योजनाओं से परे है |  पर लोकपाल बिल से ही हमारी आने वाली पीढ़िया सुरक्षित होंगी ऐसा नही है पर उसने कहा था .. - यह बिल उस दिशा मे एक बड़ा कदम साबित होगा  हम सभी को धर्म जात पात से उपर उठ देशभक्ति और ईमानदारी का आवाहन करना होगा ।
 धन्यवाद

बुधवार, जून 08, 2011

"अरूणेश सी दवे का सादर नमस्कार!" (चर्चा मंच-539)

मित्रों! 

आप सभी को चर्चा मंच के  डाकिये 

अरूणेश सी दवे का सादर नमस्कार!  

सुबह सवेरे  भाई सोहन शर्मा उर्फ़ कांग्रेसी का सोनिया मम्मी को खत    लेकर चला ही था कि शास्त्री जी ने रोका बोले आपके कहने से लिखा है सोनिया मम्मी नाराज होगी तो आप ही जानो "हास्यगीत-चप्पल-जूता मम्मी जी!" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")  लीजिये  साहब लिखें आप और पिटे डाकिया ये भी सही है । खैर साहब आगे बढ़ा तो खरे जी ने भी अपना पत्र थमाया एक पाती बाबा जी के नाम  फ़िर आगे बढ़ा तो भाई ललित शर्मा मूछॆ  एठते बिना टिकट की डाक लिये खड़े थे । बोले डाक   मन करता है मोहन तु्मसे, पूछूँ एक सवाल ! ---- ललित शर्मा समय से न पहुंची तो ठीक न होगा । मन ही मन भुनभनाता सोच रहा था कि सबको आज नेता बाबा को ही खत लिखना है कोई  प्रेम पत्र मिलता तो पढ़ने में मजा भी आता । इतने में बाजू खड़े शेखावत जी ने याद दिलाया डाकिया बाबू  जैसी करनी वैसी भरनी आप दूसरो का खत पढ़ोगे तो कोई और आप का भी पढ़ लेगा । तभी वीरू भाई ने रोका बोले डाकिया बाबू काहे ये सब लोग नेता बाबा को खत लिखता है 
खैर बात तो सही ही है इस देश में पिछले एक हफ़्ते मे बाबा से लेकर मम्मी तक और रीढ़ विहीन विपक्ष  ने जो किया वह अक्षम्य है । यही सोच रहा था कि सर मे  दुनाली आ टिकी बोले क्या जानते हो जो बड़बड़ा रहे हो सीखो पहले ''रामलीला में महाभारत'' के बाद राजनीतिक परिभाषाएं   पढ़ते ही दिमाग खुल गया फिर सोचा अच्छा हुआ किसी को मालूम न  पड़ा हमारा आई क्यू लेवल । लेकिन वन्दना बहन से क्या छुपा था मुस्कुराई भाई आखिर अपनों से कैसी पर्दादारी?    पोल खुलने के बाद क्या करें सोचते ही हबीब जी ने  संवाद की दवाई दे दी । दवाई लेकर बढ़ा ही था कि संजीव जी की डाक अफगानिस्तान - दिलेर लोगों की खूबसूरत जमीन  पढ़ते ही मन प्रसन्न हो गया लेकिन मित्रों  खुशी और ग़म डाकिये के साथ-साथ चलता है ।  ई-मेल मिलने पर गूगल आकर ढाँढस नही बँधा सकता एसएमएस मिलने पर नोकिया आपको साहस नही दिला सकता । ऐसे ही दौर में गगन शर्मा जी दुखी थे भारतीय होने की असहायता पर आज मन बहुत व्यथित है, अपने आप को जान कर !!!  उनका मन बहलाने के लिये मैंने उनको राज भाटिया जी का एक छोटी सी भूल और सॊंहलवा जन्म दिन   दिखाया और कहा भी भाई शर्मा जी मेरी हर सोच ...............केवल राम से काम होने वाला नही है । देश हित में सर्व समाज सर्व धर्म हित में हमे लिखना होगा ।संक्रमण काल मे लेखक ही समाज को नई दिशा और धारा दिखाता है । आज मीडियासुर के बिकाऊ होने की स्थिति में हमे जिम्मेदारी से लेखन करते हुये देश हित में काम करना है ।

जय हिन्द!!

बुधवार, जून 01, 2011

"बुधवार की बातें" (चर्चा मंच-531)

मित्रों! 

आप सभी को चर्चा मंच के नवनियुक्त डाकिये अरूणेश सी दवे का सादर नमस्कार 

बुधवासरीय चर्चा में आप सभी का स्वागत है ।

सुबह सवेरे रामदेव बाबा को सत्ता सुंदरी का प्रेम पत्र   लेकर चला ही था कि शिखा जी ने भी बाबा के लिये पत्र थमा दिया  भ्रष्टाचार का वास्तविक दोषी कौन ? आगे चला तो  नजरिया के बाकलीवाल जी ने समस्त मित्रों को पोते के प्रथम जन्म दिवस समारोह का आमंत्रण आशीर्वाद दिवस...थमा दिया । आगे बढ़ा तो डा. साहब ने कहा जरा विश्राम कर लो भाई । देखो "झूमर जैसे लहराते हैं" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")     

शाखाओं पर बैठ परिन्दे, मन ही मन हर्षाते हैं।  

इनके पीले-पीले गहने, उनको बहुत लुभाते हैं।। 

उनसे क्षमा मांगी कहा  " काम काज किय बिने मोहे कहा विश्राम" आगे बढ़ा तो अजय कुमार झा जी  ने अपनी गजलों का पुलिंदा थमा दिया  बिखरे आखर .  सामने रख कर आईना , किताब लिखने बैठा हूँ मैं ......   वह ले आगे चला ही था कि डा. मोनिका जी ने रोक लिया पूछा डाकिया बाबू  एंटी स्मोकिंग डे पर कोई संदेश है कि नही । मेरे इनकार मे सर हिलाते ही सामने परवाज़.....शब्दों के पंख    पैसिव स्मोकिंग के खतरे का संदेश था । मामला इतने पर ही खत्म न हुआ इसी विषय पर एस एम हबीब साहब की "दावत" भी सबको वितरित करना ही थी । इसके बाद आगे बढ़ा ही था कि उषा बहन ने रोक लिया और दुराचार के बाद महिलाओं की मानसिक यंत्रणा पर एक गंभीर चिंतन बलात्कार के बाद का बलात्कार सौंपा । मेरा मन कुछ भारी सा हो ही गया था कि   भारतीय नागरिक-Indian Citizen  ने अपनी नज़्म सुना खुश कर दिया ।

आया वो इस तरह से मेरी महफिल में ।

मेरा होना न रहा  न रहा उसका होना ॥

खैर साहब जैसे-तैसे आगे बढ़ा तो कुछ बच्चे बीच सड़क पर चल रहे थे मैंने मना किया तो बोले-

अंकल, हम बेवकूफ नहीं हैं ... अब आप ही बतायें भलाई का तो जमाना ही नही है । खैर साहब आगे बढ़े तो अपना दुख भूल गये वंदना जी ने हाय रे ब्लोगर तेरी यही कहानी सुना पूरे ब्लाग समाज के दुःख मे हमें डुबो दिया। इस ग़म को मिटाने की इच्छा मे सिंहावलोकन करने सरोवर किनारे रुका तो मगर  पर राहुल जी से जानकारी मिली लोगो की निःस्वार्थ सेवा देख मन प्रफ़ुल्लित हो उठा  । आगे बढ़े तो एक गुमनाम कवि से मुलाकात हुई उन्होंने न कुछ कहा न हमने पूछा पर सारी दुनिया में - धर्म कुछ ऐसा चलाया जाए .बाकी सब ... पढ़ मन मोहित हो गया । आगे बढ़ा ही था कि प्रवीण पांडे जी ने प्रेयसी के नाम ख़त थमा दिया (वही दैन्यं न पलायनम् वाले ) काश तुम्हें होता यह ज्ञात   वे प्रेमिका को रो रहे थे । भाई साहब कुश्वंश शहर की एक और जात  व्यवस्था पर क्रोधित हो रहे  थे । मुझे भी भोजन करना ही था देखा तो ललित भाई ललितडॉटकॉम जायका इंडिया का की तर्ज पर सामिष बिरयानी  और गोल लच्छेदार पराठे बना रहे थे वहीं निरामिष परिवार के बंधु हिंसा का अल्पीकरण करनें का संघर्ष भी अपने आप में अहिंसा है सिखा रहे थे। खाते-पीते समय तो कट गया था पर मुख्य बात से ध्यान हमारा बँट गया था । सुनिये!

मित्रों आज का काम पूरा हुआ 

स्नेह रूपी तन्खवाह नही मिली है । 

याद रखें स्नेह न मिला तो नौकरी छोड़ तिहाड़ चला जाऊँगा।

वहाँ बंद नेताओं और अफ़सरों को हरकारे की सख्त जरूरत है !