फ़ॉलोअर



यह ब्लॉग खोजें

रविवार, अगस्त 14, 2022

"राष्ट्र उमंगें वेगवान हुई"(चर्चा अंक 4521)

सादर अभिवादनआज की प्रस्तुति में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।(शीर्षक और भुमिका आदरणीय बलबीर सिंह राणा अडिग जी की रचना से)

जग में माँ भारती की,

ऐसी ही ऊँची शान रहे।

अधरों पर तेरे भरत सुत,

जय भारत का गान रहे। 

"बलबीर सिंह" जी द्वारा रचित ये अति सुन्दर पंक्तियां, ये तो स्वयं भारत माता के वीर सपूत है।


****

सालों साल हम आजादी का जश्न यूं ही मनातें रहेंगे और मां भारती की शान ऐसे ही गौरवान्वित रहेगी "बलबीर सिंह जी" जब तक आप जैसे माटी के लाल हर संकट का सामना करते हुए मातृभूमि की रक्षा में खड़े रहेंगे।

आप को और हमारे सभी फौजी भाईयों को मेरा कोटि कोटि नमन 🙏

और उन सभी वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि 🙏

जिनके बलिदानों के फलस्वरूप हमें

आज ये दिन देखना नसीब हुआ।

******

चलिए, आज देश भक्ति के रंग में रंगते हैं और 

 आनंद उठाते हैं आज की रचनाओं का...

दोहे "मेले से लाता नहीं, चिमटा आज हमीद" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

मेले से लाता नहीं, चिमटा आज हमीद।
हथियारों के साथ अब, मना रहा है ईद।।
--
खून-खराबे का चला, रमजानों में दौर।
आयत पर कुरआन की, नहीं किसी का गौर।।

********


अरुणोदय हुआ चला,

प्राची उदयमान हुई।

माँ भारती के स्वागत को,

राष्ट्र उमंगें वेगवान हुई।।

*****



र घर तिरंगा लहरायेंगे (कविता)


*******



 

 अभिमान है तिरंगा


जग में सदैव ऊँचा अभिमान है तिरंगा।
चलना सभी उठाकर अभियान है तिरंगा॥

हर ओर गीत गूँजे जयघोष दे सुनाई।
हर द्वेष को मिटाता वरदान है तिरंगा॥

हर रंग में बसी है अपनी अलग कहानी।
जग में अनेकता की पहचान है तिरंगा॥

*********

तिरंगा

हमारा तिरंगा लगता है हमको 

सब से प्यारा न्यारा 

है हमारे देश की 

आनबान का सब का प्रतीक |

पन्दरह अगस्त पर      

लाल किले की प्राचीर से 

फहराया जाता 

*******

कहानी- देशभक्ति
शाम के वक्त एक बड़े रेस्टोरेंट में 4-5 विश्वविद्यालयीन दोस्त बैठकर नाश्ता आने का इंतजार कर रहे थे। एक दोस्त ने कहा, ''अमन, तेरी डीपी का तिरंगा तो बहुत ही सुंदर है। वैसे मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने का और अपने सोशल अकाउंट की डीपी पर तिरंगे वाली फोटो लगाने का जो आग्रह किया 


******प्रेम ही आज़ादी है...मन उदास हो तो छुट्टी वाली सुबहों से डर लगता है कि किस तरह इतना बड़ा दिन काँधे पर लादकर काटूँगी भला. मैंने खुद से वादा किया है कि उदासी से दूर रहूंगी तो सारे टैंट्रम करती रहती हूँ. आज सुबह उठी तो जन्मदिन में मिले तोहफों के ढेर में घुस गयी. ढेर में सबसे ज्यादा किताबें हैं. उनमें से काफी तो पढ़ चुकी हैं *****

चलो एक घर हम बनाएँ।

उसे साथ मिलकर सजाएँ।।


जहाँ बाग छोटा महकता।

वहाँ कुछ सुमन भी खिलाएँ।।

*******

राजा बलि और लक्ष्मी मां ने शुरू की भाई-बहन की राखी
राजा बली बहुत दानी राजा थे और भगवान विष्णु के अनन्य भक्त भी थे। एक बार उन्होंने यज्ञ का आयोजन किया। इसी दौरान उनकी परीक्षा लेने के लिए भगवान विष्णु वामनावतार लेकर आए और दान में राजा बलि से तीन पग भूमि देने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने दो पग में ही पूरी पृथ्वी और आकाश नाप लिया। इस पर राजा बलि समझ गए कि भगवान उनकी परीक्षा ले रहे हैं। तीसरे पग के लिए उन्होंने भगवान का पग अपने सिर पर रखवा लिया। *******चलते चलते एक लेख मेरी कलम से 

    • स्वतंत्रता दिवस -" एक त्यौहार "

    • लगभग 200 वर्षो तक गुलामी का दंश  झेलने के बाद ,लाखों लोगो की कुर्बानियों के फ़लस्वरुप, हमें ये दिन देखने का सौभाग्य मिला। "15 अगस्त" वो दिन, जिस दिन पहली बार हमारे देश का ध्वज"तिरंगा" लहराया और हमें भी उन्मुक्त होकर उड़ने की आजादी मिली।हम हिन्दुस्तानियों  के लिए हर त्यौहार से बड़ा, सबसे पावन त्यौहार है ये।यकीनन होली, दिवाली ,दशहरा ,ईद ,बकरीद ये सारे त्यौहार हम सब कभी भी इतने उत्साह पूर्वक नहीं मना पाते अगर, ये आज़ादी के दिन हमें  नसीब नहीं होते। 
    • *****

आज का सफर यहीं तक, अब आज्ञा देआप सभी को आजादी की "अमृत महोत्सव" की हार्दिक शुभकामनाएंआप का दिन मंगलमय हो कामिनी सिन्हा 












10 टिप्‍पणियां:

  1. सुप्रभात !
    स्वेशभक्ति के रंग में रंगा सुंदर अंक ।
    स्वतंत्रता दिवस की हीरक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सार्थक चर्चा प्रस्तुति।
    आपका आभार कामिनी सिन्हा जी।
    सभी देशवासियों को स्वतन्त्रता दिवस के
    अमृत महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  3. कल सोमवार की चर्चा मैं शैड्यूल कर रहा हूँ।
    क्योंकि मंगलवार और बुधवार को मुझे अपनै को चेकअप कराने के लिए रुद्रपुर मेडिसिटी हास्पीटल में जाना है।
    अतः बुधवार की चर्चा हमारे चर्चाकारों में से कोई लगा देगा।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. अपने स्वास्थ्य का खयाल रखिये।

      हटाएं
    2. आप जल्द ही स्वस्थ्य हो यहीं ईश्वर से प्रार्थना है।

      हटाएं
  4. उम्दा चर्चा। मेरी रचना को चर्चा मंच में शामिल करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद, कामिनी दी।

    जवाब देंहटाएं
  5. स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर सभी कोई हार्दिक शुभकामनाएं।
    जय भारत भारती।
    वंदेमातरम्।
    देश भक्ति से सुसज्जित पोस्ट बहुत ही शानदार ।
    सुंदर चर्चा।
    मेरी रचना को शामिल करने के लिए हृदय से आभार।
    सादर सस्नेह।

    जवाब देंहटाएं
  6. इस चर्चा मंच की सारी रचनाएँ बहुत स्तरीय रही. आ कामिनी जी को इस चर्चा अंक में मुझे भाग लेने का सुअवसर देने क़े लिए हार्दिक आभार! सादर!--ब्रजेन्द्र नाथ

    जवाब देंहटाएं
  7. आप सभी को हृदयतल से धन्यवाद एवं आभार 🙏

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुंदर प्रस्तुति। मेरी रचना को मंच पर स्थान देने के लिए आपका हार्दिक आभार आदरणीया।

    जवाब देंहटाएं

"चर्चामंच - हिंदी चिट्ठों का सूत्रधार" पर

केवल संयत और शालीन टिप्पणी ही प्रकाशित की जा सकेंगी! यदि आपकी टिप्पणी प्रकाशित न हो तो निराश न हों। कुछ टिप्पणियाँ स्पैम भी हो जाती है, जिन्हें यथा सम्भव प्रकाशित कर दिया जाता है।